सावधान: राहगीरों को भटका देगा GOOGLE MAP, दे रहा है गलत जानकारी!

नई दिल्ली. विश्व में इंटरनेट सर्च के मामले में गूगल एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसकी जानकारी पर लोग आंख मूंद कर विश्वास करते हैं। गूगल के द्वारा दी गई जानकारियां विश्वसनीय और सटीक होती है। गूगल सर्च इंजन को विश्व के 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते है, जिसके कारण ये दुनिया का नंबर एक इंटरनेट सर्च इंजन है।
ये भी पढ़ें:- करते हैं wi-fi का इस्तेमाल तो सावधान, दे रहे हैं अपनी मौत को यूं बुलावा
गूगल की बाकी सेवाओं के साथ-साथ गूगल मैप सर्विस से भी बहुत सटीक जानकारी प्राप्त होती है, लेकिन जब हम भारत के किसी शहर से पाकिस्तान के किसी शहर का रास्ता खोजते है, तो गूगल मैप के परिणाम बड़े ही भ्रामक और असंगत होते है। इस मामले में गूगल कुछ सौ किमी. की दूरी को हजारों किमी. में बदलकर परिणाम दिखाता है।
ये भी पढ़ें:- आइडिया के बाद अब एयरटेल ने बढ़ाई इंटरनेट डाटा पैक की कीमतें
हरिभूमि डॉटकॉम ने इस सर्विस में कई बड़ी खामियों को तलाशा है। गूगल मैप पर अगर आप नई दिल्ली से लाहौर जाने के रास्ता खोज रहें है, तो मैप दिल्ली से पहले नेपाल फिर वहां से लेह के रास्ते होते हुए जम्मू-कश्मीर और चीन के यांगसार से होते हुए गिलगिट से पाक में लाहौर ले जाता है। गूगल पर इस रोड मैप की कुल दूरी 5048 km दिखाई गई है। वहीं अगर दिल्ली से वाघा बार्डर होते हुए लाहौर की दूरी नापी जाए तो यह केवल 543 km निकलती है। दिल्ली से लाहौर की हवाई यात्रा की दूरी 420 km बैठती है।
ये भी पढ़ें:- ट्विटर के CEO कोस्टोलो ने किया पद छोड़ने का ऐलान, FB से नहीं कर पाए मुकाबला!
हैरत की बात तो यह है कि अमृतसर से लाहौर खोजने पर मैप 5384 km का रोड मैप दिखा रहा है। जबकि अमृतसर वाघा बार्डर से महज 28 km दूर पड़ता है, और बोर्डर से पाकिस्तान का लाहौर शहर सबसे नजदीकी शहर है जिसकी दूरी कुल 50 km बताई जाती है।
भारत पाक संबंधों का तनावपूर्ण होना हो सकता है इसकी वजह
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद है और दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं । इसलिए भी यह संभावना जताई गई है कि गूगल ने सुरभा की दृष्टि से संवेदनशील स्थिति को दखते हुए जानबूझकर इस तरह का घुमावदार रास्ता बताया है। क्योंकि दोनों देशों के बीच सड़क परिवहन की सुविधा नहीं है।
गूगल की ये पहली गलती नहीं है इससे पहले भी गूगल इस तरह की गलतियां कर चुका है। गूगल पर एक मैप में भारत के हिस्से राजस्थान और पंजाब को पाकिस्तान में दिखा दिया था। गूगल की इस गलती पर सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया गया था। इसके अलवा गूगल पर साल 2014 में भारत के संवेदनशील इलाकों की जानकारी सार्वजनिक करने के आरोप भी लग चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS