विदेशी मीडिया में छाए मोदी, बुद्धिजीवियों ने बताया घातक

X
By - haribhoomi.com |13 May 2014 12:00 AM IST
एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार एनडीए की जीत पर दुनिया के अधिकांश बुद्धिजीवी चिंतित हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली. 16वीं लोकसभा के अंतिम दौर का चुनाव समाप्त होते ही एग्जिट पोल की बाढ़ सी आ गई है। देश के तमाम न्यूज चैनल अपने-अपने एग्जिट पोल के सर्वे के अनुसार एनडीए को पूर्ण बहुमत में दिखा रहे हैं। वहीं विदेशी मीडिया भी इसी निष्कर्ष पर पहुंचा है। भारतीय मीडिया की तरह ही विदेशी मीडिया भी यह मान रही है कि आगामी सरकार एनडीए की होगी। उधर भारतीय मूल के विदेशी बुद्धिजीवी एनडीए की संभावित जीत पर हैरान और दुखी हैं।
जनआंदोलनों से जुड़े एनडीए की मुख्य घटक पार्टी बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को देश के लिए घातक मानते हैं। लंदन में हुई एक प्रेस वार्ता में मोदी को नकारते हुए मशहूर मूर्तिकार अनीश कपूर ने कहा कि मोदी आरएसएस से जुड़े हैं और आरएसएस के सांप्रदायिक विभाजन वाले इतिहास को हम सब जानते हैं। कपूर का कहना है कि प्रधानमंत्री का पद एक महत्वपूर्ण पद है और इस पद के लायक वही व्यक्ति है जो नैतिक और जिम्मेदार हो। उनका कहना है कि बिना नैतिकता के राजनीति एक तरह की हिंसा है।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, विदेशी मीडिया में भारतीय चुनाव-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
विज्ञापन
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS