UAE Visa Ban 2026: US के बाद यूएई ने बदली वीजा पॉलिसी, 9 देशों के नागरिक नहीं कर पाएंगे पर्यटन

US के बाद यूएई ने बदली वीजा पॉलिसी, 9 देशों के नागरिक नहीं कर पाएंगे आवेदन
UAE Visa Ban 2026: अमेरिका के बाद अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी अपनी वीजा पॉलिसी में बदलाव किया है। यूएई ने अफग़ानिस्तान, लीबिया, यमन, सोमालिया, लेबनान, बांग्लादेश, कैमरून, सूडान और युगांडा नागरिकों के लिए पर्यटक और कार्य वीज़ा अस्थायी तौर प्रतिबंधित कर दिया है। यानी इन देशों के नागरिक अब UAE के लिए वीजा नहीं ले पाएंगे।
संयुक्त अरब अमीरात ने यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं। इसे UAE की 2026 वीज़ा नीति का हिस्सा माना जा रहा है।
किन देशों पर है असर?
प्रतिबंधित देशों की सूची में अफ़ग़ानिस्तान, लीबिया, यमन, सोमालिया, लेबनान, बांग्लादेश, कैमरून, सूडान और युगांडा शामिल है। इन देशों के नागरिक अब नए टूरिस्ट वीज़ा और वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे, जब तक कि यह प्रतिबंध हटाया नहीं जाता।
पुराने वीज़ा धारकों को राहत
यूएई अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह रोक केवल नए आवेदनकर्ताओं पर लागू है। जिनके पास पहले से वैध वीज़ा मौजूद है, वे देश में प्रवेश कर सकते हैं। उन पर इस प्रतिबंध का असर नहीं पड़ेगा।
क्या है प्रतिबंध की वजह?
आधिकारिक वीजा प्रतिबंध की स्पष्ट वजह सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, अवैध प्रवासन का खतरा और राजनयिक तनाव को माना जा रहा है। यूएई ने महामारी के बाद की विदेश यात्रा नीति की समीक्षा की है। ये बदलाव इसी समीक्षा का प्रतिफल भी हो सकता है।
ट्रैवल ट्रेंड में बदलाव
वीजा प्रतिबंध के बाद प्रभावित देशों के नागरिक अब उन गंतव्यों की ओर रुख कर रहे हैं, जहाँ वीज़ा-मुक्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध है या वीज़ा आसानी से मिल सकता है। तुर्की, एशियाई देश और यूएई के पड़ोसी देश इन यात्रियों के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
सुरक्षित विकल्पों की तलाश
यूएई टूरिज़्म एसोसिएशन के सदस्य दिमित्री अरुतुनोव का कहना है, वीज़ा-मुक्त गंतव्यों की लोकप्रियता अचानक बढ़ गई है। यात्री अब वैकल्पिक, सुलभ और सुरक्षित विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।प्रतिबंध कब हटेगा?
यूएई सरकार की ओर से प्रतिबंध की अवधि को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। यूएई वीज़ा ऑनलाइन पोर्टल ने जानकारी दी है कि प्रतिबंध हटने के बाद ही इन देशों के नागरिक टूरिस्ट वीज़ा और वर्क परमिट के लिए आवेदन कर पाएंगे। तब तक, यात्रियों को सावधानीपूर्वक योजना बनानी होगी और नई नीतियों का पालन करना होगा।
