चीन पर 100% टैरिफ, भारत को भी चेतावनी: Trump की NATO से रूस के खिलाफ एकजुट होने की अपील

Trump Ultimatum to Hamas
Donald Trump on Russia Ukraine War:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाने की बात कही है। ट्रंप ने NATO देशों से अपील की है कि वे चीन पर 50 से 100% तक टैरिफ (आयात शुल्क) लगाएं। उनका मानना है कि इससे रूस की आर्थिक पकड़ कमजोर होगी और युद्ध समाप्त करने का रास्ता साफ होगा।
शनिवार को जारी एक पत्र में ट्रंप ने नाटो सदस्य देशों से रूसी तेल की खरीद बंद करने और रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ''मैं रूस पर बड़े प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं, लेकिन यह तभी होगा जब सभी NATO देश सहमत हों और रूसी तेल की खरीद पूरी तरह बंद करें।''

ट्रंप के इस बयान को रूस के खिलाफ अब तक का सबसे सख्त रुख माना जा रहा है।
चीन और भारत पर भी नजर
ट्रंप ने पहले भी चेतावनी दी थी कि यदि युद्ध खत्म करने में प्रगति नहीं होती है तो रूस के तेल खरीदने वाले देशों पर सेकेंडरी सैंक्शन लगाए जाएंगे। इसमें सबसे बड़े खरीदार चीन और भारत का नाम शामिल है। पिछले महीने ट्रंप प्रशासन ने भारत से आने वाले उत्पादों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था, क्योंकि भारत ने रूसी तेल आयात जारी रखा था। हालांकि, चीन पर अब तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है।
वैश्विक राजनीति पर असर
ट्रंप की इस नई मांग से अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वैश्विक व्यापार दोनों पर बड़ा असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन पर टैरिफ लगाने से अमेरिका-चीन संबंध और तनावपूर्ण हो सकते हैं, जबकि यूरोपीय देशों को रूसी तेल के विकल्प तलाशने होंगे।
