putin on pm modi: राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को बताया 'बुद्धिमान नेता', भारत-रूस साझेदारी और मजबूत

Russian President Vladimir Putin and Prime Minister Narendra Modi
X

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को "बुद्धिमान नेता" बताते हुए भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी की मजबूती पर जोर दिया। जानें पूरी खबर।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें "बुद्धिमान नेता" बताया और कहा कि वह हमेशा अपने देश के हितों को प्राथमिकता देते हैं। रशिया टुडे के अनुसार, पुतिन ने सोची में वल्दाई डिस्कशन क्लब के दौरान भारत और रूस के बीच "विशेष रणनीतिक साझेदारी" की मजबूती पर जोर दिया।

पुतिन ने कहा, "भारत और रूस के बीच खास रिश्ता है। लगभग 15 साल पहले हमने विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी, और यह हमारे संबंधों का सबसे सटीक वर्णन है। पीएम मोदी एक समझदार नेता हैं, जो भारत के हितों को सर्वोपरि रखते हैं।"

पुतिन की भारत यात्रा की तैयारी

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जल्द ही भारत आ सकते हैं, ताकि दिसंबर में होने वाली पुतिन की नई दिल्ली यात्रा की तैयारियों और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हो सके। लावरोव ने 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पुतिन की भारत यात्रा की घोषणा की थी।

अमेरिकी टैरिफ और रूसी तेल पर पुतिन का बयान

वल्दाई डिस्कशन क्लब में पुतिन ने अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर कहा कि अगर भारत रूसी तेल का आयात बंद करता है, तो उसे 9-10 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी किसी भी बाहरी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे और भारत अपनी रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखेगा। पुतिन ने कहा, "यह विशुद्ध रूप से आर्थिक गणना है। भारत खुद को कभी अपमानित नहीं होने देगा, और मुझे यकीन है कि पीएम मोदी ऐसा कोई फैसला नहीं लेंगे।

"ट्रंप का आरोप

पुतिन का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के दो हफ्ते बाद आया है, जिसमें उन्होंने UNGA में भारत और चीन पर रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करने का आरोप लगाया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story