पुर्तगाल में बड़ा हादसा: लिस्बन में Elevador da Gloria फनिक्युलर ट्रेन पटरी से उतरी, 15 लोगों की मौत, कई घायल

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में ऐतिहासिक Elevador da Gloria फनिक्युलर पटरी से उतर गया।
Portugal Funicular Accident: पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में बुधवार (3 सितंबर) शाम बड़ा रेल हादसा हुआ। ऐतिहासिक Elevador da Gloria फनिक्युलर ट्रेन अचानक पटरी से उतर गया, जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।
कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे के करीब फनिक्युलर की केबल टूट गई, जिससे ट्रेन ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार में पास की इमारत से जा टकराई। हादसे के वक्त ट्रेन में यात्री सवार थे और कुछ पैदल यात्री भी इसकी चपेट में आ गए।
मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल
पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख तियागो ऑगस्टो ने बताया कि मृतकों में पुर्तगाली नागरिकों के साथ विदेशी भी शामिल हैं। हालांकि, अभी उनकी राष्ट्रीयताओं की पुष्टि नहीं हो सकी है। राहत टीमों ने सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है।
पुर्तगाल के राष्ट्रपति ने हादसे पर जताया दुख
पुर्तगाल के राष्ट्रपति मर्सेलो रेबेलो डी सूजा ने हादसे में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदस ने इस घटना को 'शहर के लिए दुखद क्षण' बताया और तीन दिन का Municipal Mourning (नगर पालिका शोक) घोषित किया। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि सभी घायलों को बेहतर इलाज कराया जाएगा।
