PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान: राष्ट्रपति निकोस ने 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III' से नवाजा; जानें इसका महत्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
PM Modi Cyprus Award 2025 : प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने सोमवार, 16 जून को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Grand Cross of the Order of Makarios III’ से सम्मानित किया। यह सम्मान साइप्रस की ओर से उन विदेशी नेताओं को दिया जाता है, जिन्होंने शांति, सहयोग और मानवता के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हो।
भारत-साइप्रस संबंधों की नई ऊंचाई
निकोसिया स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय व्यापार, सुरक्षा, वैश्विक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर विस्तृत चर्चा हुई। साइप्रस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं निकोसिया पहुंचने पर भारतीय मूल के लोगों ने पीएम मोदी का आत्मीय स्वागत किया।
#WATCH | Nicosia, Cyprus: Prime Minister Narendra Modi says, "President, for the Grand Cross of the Order of Makarios III, I express heartfelt gratitude to you, the Government of Cyprus and the people of Cyprus. This is an honour not just to Narendra Modi but to 140 crore… https://t.co/Vh2PKEOT3C pic.twitter.com/t84gzPSl1G
— ANI (@ANI) June 16, 2025
PM मोदी बोले-140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ का सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए आभार जताया। साथ ही कहा, यह सम्मान सिर्फ नरेंद्र मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, क्षमताओं और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का प्रतीक है। मैं इसे भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों और साझा मूल्यों को समर्पित करता हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश की 140 करोड़ जनता को समर्पित करते हए कहा, यह सम्मान हमारे सामर्थ्य, आकांक्षाओं, सांस्कृतिक एकता और 'वसुधैव कुटुंबकम' की विचारधारा का सम्मान है। यह पुरस्कार शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और लोगों की समृद्धि के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने इसे भारत और साइप्रस के बीच मजबूत होते संबंधों की नई जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार किया।
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि भारत-साइप्रस की सक्रिय साझेदारी भविष्य में नई ऊंचाइयों को छुएगी। कहा, हम दोनों देश मिलकर न केवल विकास को गति देंगे, बल्कि विश्व में शांति और सुरक्षा के लिए भी योगदान करेंगे।
PM मोदी को 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मान
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर लिखा-साइप्रस का ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III प्राप्त कर गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं इसे भारत और साइप्रस की मित्रता को समर्पित करता हूं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे पहले पहले 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। हाल ही में श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'मित्र विभूषण' भी मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले ये अंतरराष्ट्रीय सम्मान
देश/संस्था | सम्मान | वर्ष |
अफगानिस्तान | स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान | 2016 |
फिलिस्तीन | ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन | 2018 (फरवरी) |
संयुक्त राष्ट्र (UN) | UN Champion of the Earth | 2018 (अक्टूबर) |
संयुक्त अरब अमीरात | ऑर्डर ऑफ ज़ायद | 2019 (अप्रैल) |
रूस | ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोस्टल | 2019 (अप्रैल) |
मालदीव | ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ इज़ुद्दीन | 2019 (जून) |
बहरीन | किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां | 2019 (अगस्त) |
अमेरिका | लीजन ऑफ मेरिट (Legion of Merit) | 2020 (दिसंबर) |
भूटान | ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग | 2021 (दिसंबर) |
फिजी | ऑर्डर ऑफ फिजी, कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी | 2023 (मई) |
पापुआ | न्यू गिनी ऑर्डर ऑफ लोगोहू, कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू | 2023 (मई) |
पलाऊ | गणराज्य एबाकल पुरस्कार | 2023 (मई) |
मिस्र | ऑर्डर ऑफ द नाइल | 2023 (जून) |
फ्रांस | लीजन ऑफ ऑनर (Légion d'honneur) | 2023 (जुलाई) |
साइप्रस | ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III | 2025 (जून) |
श्रीलंका | 'श्रीलंका मित्र विभूषण सम्मान' | 2025 अप्रैल |
कुवैत | द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर सम्मान | 2024 |
गुयाना | द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस | 2024 नवंबर |
बारबाडोस | ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस | 2024 नवंबर |
भारत-साइप्रस संबंध
- दोनों देशों के बीच 1962 से राजनयिक संबंध
- साइप्रस, भारत का महत्वपूर्ण निवेश सहयोगी
- व्यापार, रक्षा, शिक्षा और संस्कृति में निरंतर बढ़ता सहयोग
साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान का महत्व
Grand Cross of the Order of Makarios III साइप्रस गणराज्य का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जिसका नाम देश के पहले राष्ट्रपति आर्कबिशप मकारियोस III के नाम पर रखा गया है। यह पुरस्कार शांति, संप्रभुता, और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूती देने के लिए दिया जाता है।
