Nobel Peace Prize 2025: मारिया कोरिना का डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में क्या नजरिया है? जानिए

Maria Corina Machado and trump
Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो (María Corina Machado) को नोबेल शांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। इंजीनियर से राजनीतिज्ञ बनीं मचाडो ने अपने देश में लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की उस नीति का बचाव किया था, जिसके तहत ट्रम्प प्रशासन ने वेनेजुएला में अमेरिकी तेल कंपनियों के संचालन की अनुमति रद्द कर दी थी।
ट्रम्प की सख्त नीति का किया था बचाव
मारिया कोरिना मचाडो ने जनवरी 2025 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ट्रम्प का यह कदम वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) के "अपराधी शासन" को कमजोर करने के लिए जरूरी था। उन्होंने कहा था कि मादुरो की सरकार अवैध व्यापार, ड्रग्स, सोने और तेल की तस्करी से मिलने वाले पैसों पर टिकी हुई है।
BREAKING NEWS
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 10, 2025
The Norwegian Nobel Committee has decided to award the 2025 #NobelPeacePrize to Maria Corina Machado for her tireless work promoting democratic rights for the people of Venezuela and for her struggle to achieve a just and peaceful transition from dictatorship to… pic.twitter.com/Zgth8KNJk9
मचाडो ने कहा था, ''यह फैसला उस आपराधिक व्यवस्था को कमजोर करने के लिए जरूरी था, जो मादुरो शासन को बचाए हुए है।''
बाइडन के फैसले को पलटने पर की थी ट्रम्प की सराहना
पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में अमेरिकी कंपनियों को वेनेजुएला से तेल आयात की सीमित अनुमति दी गई थी। ट्रम्प ने आते ही इन लाइसेंसों को रद्द कर दिया।
मचाडो ने कहा था कि ये पैसे पेंशन, स्कूल या अस्पताल” में नहीं जाते, बल्कि “भ्रष्ट नेताओं की जेब में जाते हैं।”
“जो पैसे इन लाइसेंसों से आते थे, वो जनता के काम नहीं आते थे, बल्कि मादुरो के भ्रष्ट तंत्र को मजबूत करते थे,” उन्होंने कहा।
ट्रम्प और मचाडो: अलग विचारधारा
हालांकि मचाडो और ट्रम्प की राजनीतिक विचारधाराएं काफी अलग हैं। मचाडो एक लिबरल और प्रजातांत्रिक सुधारवादी नेता हैं, जो पारदर्शी शासन और मानवाधिकारों की हिमायती हैं।
जबकि ट्रम्प एक राष्ट्रवादी और लोकलुभावन (populist) नेता हैं, जो बहुपक्षीय संस्थानों से अक्सर टकराव में रहते हैं।
फिर भी दोनों का एक साझा लक्ष्य है — निकोलस मादुरो के शासन का अंत।
नोबेल सम्मान ने बढ़ाई मचाडो की अंतरराष्ट्रीय पहचान
मारिया कोरिना मचाडो को नोबेल पुरस्कार मिलना उनके लंबे राजनीतिक संघर्ष की अंतरराष्ट्रीय मान्यता है।
उन्होंने 15 साल की आर्थिक और लोकतांत्रिक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें वेनेजुएला को एक पारदर्शी और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े देश में बदलने की योजना शामिल है।
ट्रम्प की नीति पर उनके समर्थन ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि क्या लोकतंत्र के लिए लड़ाई में कभी-कभी कठोर कदम भी जरूरी हो सकते हैं।
