<LIVEUS-Israel vs Iran War: मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को दी ईद-नवरोज की शुभकामनाएं; ट्रंप ने NATO को बताया ‘कायर’

US-Israel vs Iran War: मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को दी ईद-नवरोज की शुभकामनाएं; ट्रंप ने NATO को बताया ‘कायर’

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जारी युद्ध 22वें दिन और अधिक खतरनाक हो गया है। अमेरिका ने अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाकर लगभग 50,000 सैनिक तैनात कर दिए हैं, जबकि ईरान ने इज़राइल और खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। इसी बीच ट्रंप के तीखे बयान और खामेनेई के दावों ने वैश्विक तनाव को और बढ़ा दिया है।

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करते हुए तीन अतिरिक्त युद्धपोत और करीब 2,500 मरीन सैनिक तैनात किए हैं। अब कुल अमेरिकी सैनिकों की संख्या लगभग 50,000 पहुंच गई है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि संघर्ष और लंबा खिंच सकता है।

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने नवरोज संदेश में कहा कि अमेरिका और इज़राइल अपने मकसद में विफल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हमलों के बावजूद ईरानी जनता एकजुट रही और इसी वजह से दुश्मन देशों के खेमे में ही दरार पड़ गई है।

मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को दी ईद-नवरोज की शुभकामनाएं, हमलों की कड़ी निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ईद और नवरोज के मौके पर शुभकामनाएं दीं और पश्चिम एशिया में महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की।

पीएम मोदी ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की जरूरत पर जोर देते हुए समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरानी सरकार के सहयोग की सराहना भी की। पढ़िए पूरी खबर...

ट्रंप ने NATO को बताया ‘कायर’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध में सहयोग न करने पर NATO देशों को कड़ी आलोचना का निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि सहयोगी देश सैन्य मदद देने से बच रहे हैं और अमेरिका के बिना यह गठबंधन सिर्फ “कागजी” साबित हो रहा है।

ईरान के बड़े मिसाइल हमले, 25 ठिकाने निशाने पर
ईरान ने उन्नत बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से इज़राइल के करीब 25 ठिकानों पर हमला किया। हाइफ़ा और तेल अवीव जैसे शहरों में सायरन बज उठे, जबकि हाइफ़ा रिफाइनरी को भी निशाना बनाया गया, हालांकि नुकसान सीमित बताया जा रहा है।

जंग के साये में ईद 60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद बंद

Israel-US vs Iran War LIVE Updates | Day 22

21:19 PM(2 days ago )

जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से बात की, नवरोज-ईद की बधाई दी

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 09:19 PM IST

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने उन्हें नवरोज और ईद-उल-फित्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़े नवीनतम घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा की और इनके पूरे क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ने वाले प्रभावों पर विचार-विमर्श किया।

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है और भारत क्षेत्रीय शांति व सुरक्षा के लिए सक्रिय कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।

21:17 PM(2 days ago )

UAE ने ईरानी हमलों और होर्मुज़ बंद करने की निंदा में 21 देशों का साथ दिया

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 09:17 PM IST

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने खाड़ी क्षेत्र में निहत्थे व्यापारिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हाल के ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की है। साथ ही, UAE ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को बंद करने की धमकी और प्रयासों की भी निंदा करते हुए 21 देशों के समूह में शामिल हो गया है।

इन 21 देशों ने संयुक्त बयान जारी कर अंतरराष्ट्रीय नौवहन की स्वतंत्रता, वैश्विक व्यापार मार्गों की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया है। UAE ने इस बयान में भाग लेकर खाड़ी क्षेत्र में शांति और सुरक्षित समुद्री मार्गों के महत्व को दोहराया।

21:15 PM(2 days ago )

बगदाद में खुफिया मुख्यालय के पास ड्रोन हमले में अधिकारी की मौत

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 09:15 PM IST

इराक की नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस ने पुष्टि की है कि बगदाद के मंसूर जिले में स्थित इराकी खुफिया मुख्यालय के निकट "अवैध समूहों" द्वारा छोड़े गए एक ड्रोन हमले में एक अधिकारी की मौत हो गई।

इराक की सिक्योरिटी मीडिया सेल के प्रमुख साद मान ने इराकी समाचार एजेंसी को बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 10:15 बजे हुई, जब ड्रोन मुख्यालय के पास गिरा और विस्फोट हुआ।

हमले की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन इराकी सुरक्षा बलों ने इसे गंभीर खतरे के रूप में देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

19:35 PM(2 days ago )

नतांज न्यूक्लियर प्लांट पर हमला, रूस की कड़ी निंदा; इजराइल ने किया इनकार

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 07:35 PM IST

ईरान के नतांज न्यूक्लियर सेंटर पर हमले को लेकर विवाद गहरा गया है। ईरानी तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शनिवार सुबह अमेरिका और इजराइल ने नतांज के ‘अहमदी रोशन’ हिस्से को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने बताया कि इस हमले में कोई रेडियोएक्टिव रिसाव नहीं हुआ और आसपास के लोगों को कोई खतरा नहीं है। घटना की जानकारी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को भी दे दी गई है।

Attack on Natanz Nuclear Plant

इस बीच रूस ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। वहीं इजराइली सेना (IDF) ने इस हमले से साफ इनकार किया है और कहा है कि उन्हें इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है।

नतांज ईरान का प्रमुख यूरेनियम संवर्धन केंद्र है, जो ज्यादातर भूमिगत बना है ताकि हमलों से सुरक्षित रह सके। इससे पहले भी 2 मार्च को इस साइट को निशाना बनाया जा चुका है।

15:02 PM(2 days ago )

रियाद में संदिग्ध हमले में UP के युवक की मौत, शव को स्वदेश लाने की प्रक्रिया तेज 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 03:02 PM IST

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में संदिग्ध हमले में उत्तर प्रदेश के 26 वर्षीय भारतीय युवक की मौत हो गई है। परिजनों का दावा है कि यह मौत मिसाइल हमले में हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय दूतावास रियाद में सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे मामले की जांच कर रहा है।

परिवार ने केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग की है और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की अपील की है। भारतीय मिशन ने भरोसा दिलाया है कि परिवार को हरसंभव मदद दी जा रही है और शव को स्वदेश लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है और कई इलाकों से हमलों की खबरें सामने आ रही हैं।

14:55 PM(2 days ago )

करबला में ईद नमाज़ के बीच अमेरिका-इज़रायल के खिलाफ गूंजा विरोध

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 02:55 PM IST

इराक के पवित्र शहर करबला में ईद-उल-फ़ित्र के मौके पर हज़ारों शिया मुसलमान नमाज़ के लिए जुटे। बैन अल-हरमैन चौक पर आयोजित मुख्य नमाज़ के दौरान धर्मगुरु शेख अहमद अल-साफ़ी ने अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान और लेबनान पर किए गए हालिया हमलों की कड़ी आलोचना की।

Eid Prayers in Karbala iraq

अपने खुत्बे में उन्होंने कहा कि ये हमले सिर्फ किसी एक देश पर नहीं, बल्कि पूरे इस्लामी जगत और क्षेत्रीय स्थिरता पर खतरा हैं। उन्होंने ईरान और लेबनान की जनता के साथ एकजुटता जताते हुए कहा कि शिया समुदाय इन कार्रवाइयों के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा।

नमाज़ के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने विरोध में नारे भी लगाए, जो मौजूदा मध्य पूर्व तनाव के बीच बढ़ती नाराज़गी को दर्शाते हैं। इस बार करबला की ईद नमाज़ सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं रही, बल्कि क्षेत्रीय हालात को लेकर एक बड़ा संदेश भी बनकर सामने आई।

13:14 PM(2 days ago )

खामेनेई का दावा: जंग में दुश्मन नाकाम, एकजुटत बनी ताकत 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 01:14 PM IST

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने नवरोज़ के मौके पर अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुश्मन देशों की पूरी रणनीति विफल हो गई है।

खामेनेई ने अपने संदेश में दावा किया कि विरोधी ताकतों को उम्मीद थी कि लगातार हमलों से ईरान में डर फैलेगा, जनता में असंतोष बढ़ेगा और लोग सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे। लेकिन उन्होंने इसे दुश्मन का “गलत आकलन” करार दिया।

सुप्रीम लीडर ने कहा कि ईरानी जनता ने सभी मतभेदों को दरकिनार कर जबरदस्त एकजुटता दिखाई है। यही एकता दुश्मन की सबसे बड़ी नाकामी का कारण बनी। खामेनेई का दावा है कि इस जंग में दुश्मन अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका, बल्कि उसके अपने कैंप में दरारें साफ नजर आ रही हैं।

यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव चरम पर है और हाल के हफ्तों में कई हाई-प्रोफाइल हमलों और जवाबी कार्रवाइयों ने क्षेत्र को अस्थिर किया हुआ है। खामेनेई ने ईरानी जनता से एकजुट रहने और दुश्मन के सामने न झुकने की अपील भी की है।

13:03 PM(2 days ago )

पुतिन ने नवरोज़ पर ईरान को दी बधाई, कहा- रूस आपका विश्वसनीय और वफादार दोस्त

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 01:03 PM IST

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ़ारसी नव वर्ष 'नवरोज़' के अवसर पर ईरानी राष्ट्रपति और अन्य नेताओं को हार्दिक बधाई दी है। क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में पुतिन ने ईरान के साथ रूस की मजबूत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि मॉस्को तेहरान का "विश्वसनीय साझेदार" और "वफादार दोस्त" बना रहेगा।

यह संदेश ऐसे समय आया है जब मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष और ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव चरम पर है। पुतिन ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

क्रेमलिन ने कहा कि नवरोज़ जैसे सांस्कृतिक अवसर दोनों राष्ट्रों के बीच आपसी सम्मान और सहयोग को रेखांकित करते हैं। रूस ने हाल के महीनों में ईरान के साथ ऊर्जा, रक्षा और व्यापार क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया है, जिसे पश्चिमी देशों द्वारा "रणनीतिक गठजोड़" के रूप में देखा जा रहा है।

यह बधाई संदेश ईरान के लिए महत्वपूर्ण कूटनीतिक समर्थन का प्रतीक माना जा रहा है, खासकर जब वह पश्चिमी दबाव और सैन्य चुनौतियों का सामना कर रहा है।

12:33 PM(2 days ago )

खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकाने बने टारगेट

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 12:33 PM IST

ईरान ने सऊदी अरब, UAE और कतर के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाकर जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। इससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा चिंता बढ़ गई है और तेल-गैस सप्लाई प्रभावित हो रही है।

12:31 PM(2 days ago )

जंग अब साइबर और ड्रोन युद्ध में बदली

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 12:31 PM IST

अब तक कोई बड़ा जमीनी हमला नहीं हुआ है, लेकिन साइबर अटैक, ड्रोन स्ट्राइक और प्रॉक्सी युद्ध लगातार जारी हैं, जिससे यह संघर्ष और जटिल होता जा रहा है।

10:59 AM(2 days ago )

पेंटागन ने मांगे 200 अरब डॉलर

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 10:59 AM IST

अमेरिकी रक्षा विभाग ने युद्ध के बीच 200 बिलियन डॉलर के अतिरिक्त फंड की मांग की है, जबकि अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 39 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है।

10:55 AM(2 days ago )

तेहरान में इज़राइल के हमले, IRGC ठिकाने निशाने पर

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 10:55 AM IST

इज़राइल ने तेहरान समेत कई इलाकों में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के ठिकानों को निशाना बनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की मौत की भी खबर है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

10:55 AM(2 days ago )

तेल 115 डॉलर पार, ऊर्जा संकट गहराया

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 10:55 AM IST

ऊर्जा ठिकानों पर लगातार हमलों के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इससे वैश्विक बाजारों में दबाव बढ़ गया है और ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता गहराती जा रही है।

10:52 AM(2 days ago )

अमेरिका ने चेताया- हमला हुआ तो देंगे बड़ा जवाब

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी, 21 Mar 2026, 10:52 AM IST

ट्रंप प्रशासन ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर ऊर्जा ठिकानों पर हमले जारी रहे तो अमेरिका बड़ा सैन्य जवाब दे सकता है। हालांकि अमेरिका ने साफ किया है कि वह सीधे ईरान में जमीनी सेना नहीं भेज रहा है।