Logo
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी एक ऐसे नेता हैं जो काम को अंजाम तक पहुंचाते हैं और भारत-अमेरिका के संबंध आगे और मजबूत होंगे।

दरअसल, भारत में अमेरिकी दूतावास ने ट्रंप के बयान को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। इसमें कहा गया कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध शानदार हैं और भविष्य में और मजबूत होंगे। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी और वह दोनों ऐसे नेता हैं जो काम करके दिखाते हैं।

trump
 
यह बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। ईरान विवाद और होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भारत और अमेरिका के बीच लगातार बातचीत जारी है।

गौरतलब है कि बीते दिनों ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर बातचीत भी हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति बहाली का समर्थन करता है और होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित और खुला बनाए रखना वैश्विक हित में है। दोनों नेताओं ने क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने और शांति के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई है।
 
7