haribhoomi hindi news

LIVEUS-Israel-Iran War Day 35: ईरान का बड़ा दावा, F-35 गिराया! ट्रंप की असली हमला करने की चेतावनी

US-Israel-Iran War Day 35: ईरान का बड़ा दावा, F-35 गिराया! ट्रंप की असली हमला करने की चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जंग का 35वां दिन और हालात अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गए हैं। ईरान ने अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए बड़े सैन्य दावे किए हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि “अभी तबाही शुरू भी नहीं हुई।” होर्मुज़ जलडमरूमध्य से लेकर तेहरान तक, हर मोर्चे पर तनाव चरम पर है।

ईरान का आक्रामक रुख, युद्ध जारी रखने का ऐलान
ईरान ने साफ कहा है कि जब तक उसके दुश्मन “हार और अपमान” नहीं झेलते, तब तक युद्ध जारी रहेगा। साथ ही अमेरिका को ज़मीनी हमले के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी गई है।

F-35 गिराने का दावा, अमेरिकी ठिकाने निशाने पर
ईरान ने दावा किया है कि उसने एक और अमेरिकी F-35 फाइटर जेट मार गिराया। साथ ही USS Abraham Lincoln और कुवैत के अली अल सलेम एयर बेस पर ड्रोन यूनिट्स को निशाना बनाने की बात कही गई है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पढ़िए पूरी खबर...

ट्रंप का बड़ा बयान- “अभी शुरुआत भी नहीं हुई”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब तक जो हुआ है, वह सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने संकेत दिए कि अगला निशाना ईरान के बिजलीघर हो सकते हैं।

होर्मुज़ पर टेंशन, वैश्विक व्यापार पर खतरा
IRGC ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को अमेरिका और सहयोगियों के लिए बंद रखने की बात कही है। यह वही मार्ग है, जहां से दुनिया का करीब 20% तेल-गैस गुजरता है।

WHO की चिंता, हेल्थ सिस्टम पर हमला
WHO ने तेहरान में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पर चिंता जताई है। पाश्चर इंस्टीट्यूट जैसी प्रमुख संस्था भी प्रभावित हुई है।

ड्रोन युद्ध तेज, खाड़ी देशों में अलर्ट
सऊदी अरब ने 6 ड्रोन मार गिराए, जबकि UAE ने मिसाइल और ड्रोन इंटरसेप्शन की पुष्टि की है। पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है।

UN में होर्मुज़ पर वोट टला
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में होर्मुज़ की सुरक्षा पर वोटिंग टाल दी गई है। चीन के विरोध के कारण प्रस्ताव पास होने की संभावना कम मानी जा रही है।

 ये हैं आज के बड़े अपडेट | ताजा जानकारी के लिए लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। 

ट्रंप का मैक्रों पर निजी हमला: "पत्नी के थप्पड़ से अब तक नहीं उबरे फ्रांसीसी राष्ट्रपति"; NATO को बताया 'कागजी शेर'

Israel-US vs Iran War LIVE Updates | Day-31 

14:50 PM(1 hour ago )

ईरान ने इज़राइल पर दागी मिसाइलें 

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

IDF अलर्टइज़राइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा है कि ईरान से दागी गई मिसाइलें इज़राइल की ओर बढ़ रही हैं। सेना के बयान में कहा गया कि IDF ने इन मिसाइलों की पहचान कर ली है और हवाई रक्षा प्रणालियाँ उन्हें रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

होम फ्रंट कमांड ने जनता को अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। फिलहाल किसी हताहत या नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं है।

14:06 PM(2 hours ago )

होर्मुज संकट पर 60 देशों की 'डिजिटल' पंचायत: भारत ने दुनिया को दिखाया आईना

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

14:04 PM(2 hours ago )

होर्मुज़ संकट: मोदी की ईरान से अपील, शिपिंग मार्ग खोलें

Posted by: दिलीप चतुर्वेदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से दूसरी बार फोन पर बातचीत की और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ते संकट पर चिंता जताई। पीएम मोदी ने साफ कहा कि वैश्विक ऊर्जा सप्लाई को बनाए रखने के लिए समुद्री शिपिंग मार्ग खुले और सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है।

उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इससे न सिर्फ क्षेत्रीय स्थिरता बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही है। साथ ही, ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

दरअसल, ईरान द्वारा होर्मुज़ जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद करने से वैश्विक तेल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा है। इस मार्ग से रोजाना दुनिया के करीब 20% से अधिक तेल का ट्रांजिट होता है, जिसमें भारत जैसे बड़े आयातक देश भी शामिल हैं।

इस बीच, अमेरिका ने भारत को अस्थायी राहत देते हुए रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट दी है। हालांकि, युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह संकट लंबा खिंचता है, तो भारत समेत पूरी दुनिया को गंभीर ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ सकता है।

7