Welcome 2026: भारत से ऑस्ट्रेलिया तक जश्न, कश्मीर में बर्फ; सिडनी में ऐतिहासिक आतिशबाजी

भारत से ऑस्ट्रेलिया तक जश्न, कश्मीर में बर्फ; सिडनी में ऐतिहासिक आतिशबाजी
X
हर देश अपनी अनूठी परंपराओं और भव्य आतिशबाजी के साथ नए साल का आगाज कर रहा है।
भारत समेत दुनिया भर में 2026 का स्वागत धूमधाम से हुआ। कश्मीर में बर्फबारी के बीच जश्न, एशिया में आतिशबाजी और ऑस्ट्रेलिया में नदी किनारे लाखों लोग जुटे।

welcome 2026: भारत समेत पूरी दुनिया में नववर्ष 2026 का स्वागत उल्लास, रोशनी और उम्मीदों के साथ किया गया। कहीं कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच जश्न मना, तो कहीं समुद्र किनारे रंगीन आतिशबाजी ने आसमान को जगमगा दिया। अलग-अलग टाइम जोन के कारण यह जश्न पृथ्वी के एक सिरे से शुरू होकर धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैलता चला गया।

भारत की राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट और कनॉट प्लेस पर देर रात हजारों लोग जुटे। जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, काउंटडाउन के साथ तालियों और मोबाइल की रोशनियों के बीच 2026 का स्वागत हुआ। परिवारों, युवाओं और पर्यटकों में खासा उत्साह दिखा। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हुआ। बर्फीले मौसम में भी नए साल की खुशियों ने ठंड को मात दी।

दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश किरीबाती (Kiribati) में हुआ। यहां Kiritimati (Christmas Island) पर 2026 की पहली किरण पड़ी। इसके बाद New Zealand ने नए साल में कदम रखा। ऑकलैंड की 240 मीटर ऊंची Sky Tower से छोड़ी गई भव्य आतिशबाजी ने शहर को रोशनी से भर दिया और यह जश्न का मुख्य केंद्र बना।

भारत में नए साल का जोरदार स्वागत, देखें वीडियो









एशिया में जापान, चीन सिंगापुर और साउथ कोरिया में परंपराओं के साथ नए साल का स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया में Sydney Harbour पर जुटी भीड़ ने Sydney Opera House और हार्बर ब्रिज के ऊपर अद्भुत आतिशबाजी का नजारा देखा। Melbourne में भी रात रोशनी और संगीत से सराबोर रही।

अलग-अलग टाइम जोन के कारण भारत से पहले करीब 29 देश नए साल में प्रवेश करते हैं,जिनमें किरीबाती, समोआ, टोंगा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया और कई प्रशांत द्वीप शामिल हैं।

कुल मिलाकर, 2026 का स्वागत पूरी दुनिया में उम्मीद, नई शुरुआत और खुशियों का संदेश लेकर आया, जहां हर जगह जश्न का रंग अलग था, लेकिन भावना एक ही रही- Happy NewYear 2026 यानि बेहतर कल की उम्मीद।


दुनिया भर के पर्यटक इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए यहाँ के छोटे से द्वीप किरीटीमाटी पर हफ्तों पहले से डेरा डाल लेते हैं।

न्यूजीलैंड: ऑकलैंड के स्काई टॉवर पर आतिशबाजी

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्काई टॉवर से निकलने वाली रंग-बिरंगी आतिशबाजी पूरे देश को रोशन कर देती है। 2026 के स्वागत के लिए इस बार विशेष 'एनिमेशन लाइट शो' का आयोजन किया गया है, जो संगीत की धुन पर आधारित है।


ऑकलैंड के हार्बर ब्रिज पर भी लाखों की तादाद में लोग जुटे हैं, जहाँ लेजर लाइट के जरिए नए साल की शुभकामनाएँ प्रदर्शित की जा रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी हार्बर का वर्ल्ड फेमस शो

सिडनी का जश्न अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है। इस साल 2026 के स्वागत में करीब 8 टन से ज्यादा पटाखों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सिडनी ओपेरा हाउस और हार्बर ब्रिज के ऊपर आसमान में अद्भुत कलाकृतियाँ बनाएंगे।


स्थानीय प्रशासन ने नदी के किनारे विशेष सुरक्षा घेरा बनाया है क्योंकि यहाँ करीब 10 लाख से अधिक लोग इस शो को लाइव देखने के लिए घंटों पहले से अपनी जगह सुरक्षित कर चुके हैं।

जापान: 108 बार बजती हैं मंदिरों की घंटिया

जापान में नए साल को 'ओशाुगात्सु' कहा जाता है। रात के 12 बजते ही बौद्ध मंदिरों में 'जोया नो काने' की रस्म निभाई जाती है, जिसमें 108 बार भारी घंटियाँ बजाई जाती हैं।


यह परंपरा मन से लालच, क्रोध और अज्ञानता जैसी बुराइयों को निकालने का प्रतीक है। इसके बाद लोग सड़कों पर 'सोबा' नूडल्स का आनंद लेते हैं, जो लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है।

दक्षिण कोरिया: प्योंगचांग में सूर्योदय का जश्न

दक्षिण कोरिया में लोग केवल रात के जश्न पर नहीं, बल्कि साल की पहली सुबह पर ध्यान देते हैं। 2026 की पहली किरण देखने के लिए हजारों लोग डोंगहाए के तट पर इकट्ठा होते हैं।


सियोल के बीचों-बीच स्थित 'लोट्टे वर्ल्ड टॉवर' पर इस बार दक्षिण कोरिया के झंडे और शांति के संदेशों के साथ भव्य आतिशबाजी की योजना बनाई गई है।

चीन: बीजिंग में लाइट शो और सांस्कृतिक उत्सव

चीन के प्रमुख शहरों में ग्रेट वॉल ऑफ चाइना और बीजिंग के 'सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट' को रोशनी से नहला दिया गया है। 2026 के स्वागत में ड्रैगन डांस और पारंपरिक शेर नृत्य के साथ-साथ आधुनिक तकनीक वाले ड्रोन शो का आयोजन किया गया है।


शंघाई में 'द बुंड' के किनारे हजारों लोग नए साल की उलटी गिनती के लिए जमा हुए हैं।

सिंगापुर: मरीना बे सैंड्स का भव्य नजारा

सिंगापुर का मरीना बे क्षेत्र नए साल पर एक काल्पनिक दुनिया जैसा दिखता है। यहाँ 'स्टार आइलैंड' नामक एक मेगा इवेंट हो रहा है, जिसमें आतिशबाजी के साथ-साथ अत्याधुनिक पायरोटेक्निक और ऑडियो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।


मरीना बे की ऊंची इमारतों से गिरती रोशनी और नदी के शांत पानी में उसका प्रतिबिंब देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहा पहुचे हैं।

थाईलैंड: बैंकॉक की चाओ फ्राया नदी पर धूम

बैंकॉक में नया साल एक बड़ी स्ट्रीट पार्टी जैसा होता है। चाओ फ्राया नदी के किनारे स्थित 'सेंट्रल वर्ल्ड' मॉल और 'आइकॉन सियाम' पर दुनिया के सबसे लंबे आतिशबाजी शो में से एक आयोजित किया जा रहा है।


2026 के आगाज के लिए यहा थाईलैंड के मशहूर संगीतकारों के लाइव कंसर्ट भी रखे गए हैं, जो पूरी रात चलते हैं।

दुबई (UAE): बुर्ज खलीफा की गगनचुंबी रोशनी

दुबई में हर साल अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की होड़ रहती है। 2026 के लिए बुर्ज खलीफा पर दुनिया का सबसे बड़ा एलईडी डिस्प्ले और फाउंटेन शो तैयार किया गया है।


इस बार आतिशबाजी की रेंज को बढ़ाकर पूरे शहर के 30 से अधिक लोकेशनों तक फैलाया गया है, जिससे पूरा रेगिस्तान रोशनी से जगमगा उठा है।

रूस: मास्को के रेड स्क्वायर पर जश्न

मास्को में बर्फबारी के बीच रेड स्क्वायर का ऐतिहासिक नजारा और भी सुंदर हो जाता है। क्रेमलिन की घंटी के साथ ही आसमान में आतिशबाजी शुरू हो जाती है।


यहा लोग हाड़ कंपाने वाली ठंड के बावजूद सड़कों पर उतरकर शैम्पेन और पारंपरिक रूसी मिठाइयों के साथ 2026 का स्वागत करते हैं।

जर्मनी: बर्लिन का 'पार्टी माइल'

बर्लिन के ब्रैंडनबर्ग गेट से लेकर विक्ट्री कॉलम तक करीब 2 किलोमीटर का इलाका एक विशाल क्लब में तब्दील हो गया है।

यहा अंतरराष्ट्रीय डीजे अपनी धुनों पर लोगों को नचा रहे हैं। 2026 के उपलक्ष्य में जर्मनी में इस बार 'ग्रीन फायरवर्क्स' का उपयोग अधिक किया जा रहा है।

फ्रांस: पेरिस का एफिल टॉवर और चैंप्स-एलिसीज़

पेरिस में नया साल बेहद रोमांटिक और कलात्मक तरीके से मनाया जाता है। चैंप्स-एलिसीज़ एवेन्यू पर 2026 के स्वागत में एक विशाल प्रोजेक्शन मैपिंग शो आयोजित किया गया है, जिसमें फ्रांस के इतिहास को दिखाया जा रहा है।

एफिल टॉवर से निकलने वाली सुनहरी रोशनी पूरे शहर को एक जादुई एहसास देती है।

यूनाइटेड किंगडम: लंदन में बिग बेन की गूंज

लंदन में टेम्स नदी के किनारे 'लंदन आई' के पास भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया है। रात के ठीक 12 बजे बिग बेन की घंटी की आवाज के साथ आतिशबाजी शुरू होती है और 'ओल्ड लैंग साइन' गीत के साथ लोग एक-दूसरे को गले लगाकर 2026 की बधाई दे रहे हैं।

स्कॉटलैंड: एडिनबर्ग का 'होगमने'

एडिनबर्ग का होगमने उत्सव दुनिया के सबसे अनोखे नए साल के जश्न में से एक है। यहाँ हजारों लोग मशालें लेकर जुलूस निकालते हैं और स्कॉटिश संगीत पर थिरकते हैं। 2026 के लिए यहाँ विशेष 'गार्डन पार्टी' और 'स्ट्रीट इवेंट' रखे गए हैं, जो अगले तीन दिनों तक जारी रहेंगे।

स्पेन: 12 अंगूर खाने की अनोखी परंपरा

मैड्रिड के पुएर्ता डेल सोल चौक पर हजारों लोग जमा होकर 'ला पुएर्ता डेल सोल' घड़ी के साथ 12 अंगूर खाते हैं। स्पेनिश लोगों का मानना है कि जो व्यक्ति सही समय पर 12 अंगूर खा लेता है, उसके लिए 2026 का पूरा साल खुशकिस्मती लेकर आता है। इसके बाद लोग पूरी रात डिस्को और क्लबों में पार्टी करते हैं।

ब्राजील: रियो डी जनेरियो का कोपाकबाना बीच

ब्राजील में नए साल का जश्न संगीत और समुद्र की लहरों के बीच होता है। रियो में लोग सफेद कपड़े पहनते हैं, जो शांति का प्रतीक है। रात को 12 बजे के बाद लोग समुद्र में जाकर सात लहरों के ऊपर से कूदते हैं, जिसे एक लकी रिवाज माना जाता है। 2026 के लिए यहाँ कई बड़े अंतरराष्ट्रीय गायकों के मंच सजे हैं।

अमेरिका: न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर बॉल ड्रॉप

न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर 2026 के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। यहाँ प्रसिद्ध 'वाटरफोर्ड क्रिस्टल बॉल' को ऊपर से गिराने की रस्म होगी। इस पल का गवाह बनने के लिए लोग सुबह से ही कड़ाके की ठंड में अपनी जगह बनाकर खड़े हो जाते हैं। बॉल ड्रॉप के साथ ही ऊपर से भारी मात्रा में रंगीन कागज गिराए जाते हैं।

अमेरिका: लास वेगास की स्ट्रिप पार्टी

लास वेगास में नया साल 'सिन सिटी' की चमक को और बढ़ा देता है। यहा की मुख्य सड़क 'स्ट्रिप' पर स्थित 7-8 बड़े होटलों की छतों से एक साथ आतिशबाजी की जाती है। 2026 के सेलिब्रेशन में यहाँ दुनिया के सबसे प्रसिद्ध जादूगरों और गायकों के शो आयोजित किए जा रहे हैं।

कनाडा: टोरंटो का नाथन फिलिप्स स्क्वायर

कनाडा में नए साल का जश्न बर्फ की चादर के बीच मनाया जाता है। टोरंटो के नाथन फिलिप्स स्क्वायर पर लोग आइस-स्केटिंग करते हुए नए साल का इंतजार करते हैं। 2026 के लिए यहाँ डिजिटल स्क्रीन पर विशेष काउंटडाउन चलाया जा रहा है और स्थानीय कलाकारों द्वारा लाइव प्रस्तुतिया दी जा रही हैं।






केप टाउन में नया साल गर्मियों के मौसम में आता है, इसलिए यहाँ आउटडोर पार्टी का मजा ही कुछ और है। वी एंड ए वाटरफ्रंट पर लाइव म्यूजिक, स्ट्रीट परफॉर्मर्स और शानदार आतिशबाजी का संगम देखने को मिलता है। 2026 की पूर्व संध्या पर टेबल माउंटेन को विशेष रोशनी से सजाया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story