मेक्सिको: डांस कर रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग; 12 की मौत, 20 घायल

Two people injured during firing in Kalkaji ji.
X

कालकाजी जी में फायरिंग के दौरान दो लोग घायल। 

Mexico celebratory Firing: मेक्सिको में दिल दहला देने वाली घटना हो गई। गुआनाजुआतो राज्य में मंगलवार (24) मई की रात जश्न के दौरान भीषण गोलीबारी हुई। अंधाधुंध फायरिंग 12 लोगों की मौत हो गई।

Mexico celebratory Firing: मेक्सिको में दिल दहला देने वाली घटना हो गई। गुआनाजुआतो राज्य में मंगलवार (24) मई की रात जश्न के दौरान भीषण गोलीबारी हुई। अंधाधुंध फायरिंग 12 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए हैं। इरापुआतो के अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सेरवांतेस ने बुधवार (25 जून) को घटना की जानकारी दी। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले पर दुख जताया। राष्ट्रपति ने कहा-इसकी जांच की जा रही है।

जश्न में डूबे लोगों पर गोलीबारी
जानकारी के मुताबिक, गुआनजुआटो के इरापुआटो शहर में स्थानीय लोग सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार पर जश्न मना रहे थे। सड़क लोग पर नाच-गाना कर रहे थे। चारों ओर मस्ती का आलम। तभी बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। चारों तरफ खून की खून हो गया। गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है।

घटना का वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक गली में लड़कियां और लड़के डांस कर रहे हैं। तभी हथियारबंद हमलावर वहां पहुंचे। मस्ती में झूम रहे लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। धांय-धांय गोलियों की आवाज गूंजी। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। जान-बचाकर इधर-उधर भागे।

राष्ट्रपति शिनबाम ने जताया दुख
राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले पर दुख जताया है। शिनबाम ने कहा-यह बहुत दुखद घटना है। इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि मैक्सिको सिटी के उत्तर-पश्चिम में स्थित गुआनजुआटो आपराधिक समूहों के बीच चल रहे युद्ध के कारण मैक्सिको के सबसे हिंसक राज्यों में से एक बन गया है। यहां गैंगवार की घटना आम हैं। राज्य में साल के पहले पांच महीनों में 1,435 हत्याएं दर्ज की गईं, जो किसी भी अन्य राज्य की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story