US News: न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नेवी का ट्रेनी जहाज, 19 लोग घायल; देखें Video

Mexican Navy ship Accident
X

 Mexican Navy ship Accident 

अमेरिका के न्यूयॉर्क में शनिवार (17 मई) की रात मैक्सिकन नेवी का जहाज कुआउतेमोक ब्रुकलिन ब्रिज (brooklyn bridge) से टकरा गया। हादसे में 19 लोग घायल हो गए हैं, जबकि, 4 की हालत गंभीर बनी हुई। जहाज में करीब 200 लोग सवार थे। इस घटना के वीडियो सामने आए हैं। जिसमें लोगों बाहर निकालते देखा गया।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, घटना रात 9 बजे की है। क्यूओथेमोक ब्रुकलिन ब्रिज पर बने 147-फुट के मस्तूलों में से एक जहाज से टकरा गया था। पीड़ितों को ब्रुकलिन नेवी यार्ड पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

चौंकाने वाले वीडियो सामने आए
इस घटना के चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में जहाज का हाई मास्ट पुल के डेक से टकराते हुए देखा गया। इस दौरान चीख पुकार की आवाज भी आ रही हैं। लोग डरे हुए हैं। यह वीडियो एक X यूजर ने पोस्ट किया है। जिसमें ब्रुकलिन ब्रिज को विशाल मैक्सिकन झंडे वाली नाव द्वारा लाइव धुआं उड़ाते हुए देखा जा सकता है।

विशाल समुद्री जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया
X यूजर ने पोस्ट में लिखा-एक विशाल समुद्री जहाज ब्रुकलिन ब्रिज (brooklyn bridge) से टकरा गया। दूसरे पोस्ट में कहा एक बिल्कुल आश्चर्यजनक आधुनिक रूपक में मैक्सिकन संगीत बजाते हुए और विशाल मैक्सिकन झंडा फहराते हुए जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकराकर नष्ट हो गया। इसकी कल्पना नहीं की जा सकती।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story