भारत-पाकिस्तान तनाव: भारत ने अमेरिकी दावों को किया खारिज; कहा-युद्ध् विराम के लिए व्यापार पर नहीं हुई बात

Donald Trump
X
Donald Trump
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 10 मई को हुए युद्धविराम समझौते की घोषणा सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ही की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता पर देर रात चली चर्चा के बाद दोनों देश सीज फायर के लिए राजी हो गए हैं।

india Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिका और भारत के शीर्ष नेताओं में व्यापार के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे खारिज किया है, जिसमें उन्होंने न्यूक्लियर (परमाणु हथियारों से संपन्न) देशों के बीच संघर्ष रोकने के लिए व्यापार डील का इस्तेमाल किया है।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 10 मई को हुए युद्धविराम समझौते की घोषणा सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ही की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका की मध्यस्थता पर देर रात चली चर्चा के बाद दोनों देश सीज फायर के लिए राजी हो गए हैं।

भारत पाक युद्धविराम पर ट्रम्प बोले-

  1. डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार (12 मई) शाम व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते फिर दोहराया कि अमेरिकी प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण और तत्काल युद्धविराम कराने में मदद की है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि दोनों न्यूक्लियर देश हैं। भारत और पाकिस्तान द्वारा शत्रुता समाप्त करने के निर्णय के पीछे व्यापार बड़ा कारण था।
  2. डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, शनिवार को अमेरिकी प्रशासन ने दोनों देशों के बीच पूर्ण और तत्काल युद्धविराम कराने में मदद की। मुझे लगता है कि यह स्थायी युद्धविराम था, इससे दो न्यूक्लियर देशों के बीच खतरनाक संघर्ष समाप्त हुआ है।


भारत बोला-DGMO स्तर पर बनी सहमति

समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत ने डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे का खंडन किया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 9 मई को प्रधानमंत्री मोदी से बात की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 8 मई और 10 मई को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से और 10 मई को NSA अजीत डोभाल से बात की है, लेकिन इस दौरान किसी ने व्यापार के मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई। सभी सैन्य कार्रवाइयां रोकने पर सहमति सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMOs) के स्तर पर बनाई गई है। भारत ने तीसरे देश की मध्यस्थता से भी इनकार किया है।

पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर
भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाक नियंत्रित क्षेत्रों में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। 8 और 9 मई को दोनों ओर ताबड़तोड़ हवाई हमले हुए, लेकिन 10 मई की शाम 5 बजे अचानक अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम की जानकारी शेयर कर दी। बाद में भारत और पाकिस्तान की ओर से भी इसकी पुष्टि की गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story