भारत-नामीबिया के बीच 4 अहम समझौते: PM मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, बोले-साउथ ग्लोबल की आवाज बनेंगे दोनों देश

भारत-नामीबिया के बीच 4 अहम समझौते, PM मोदी बोले- अफ्रीका में भरोसेमंद साझेदार
India-Namibia 4 Agreement : भारत और नामीबिया के बीच बुधवार (10 जुलाई 2025) को द्विपक्षीय सहयोग की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। दोनों देशों के प्रमुखों ने ऊर्जा, स्वास्थ्य, जैव ईंधन और आपदा प्रबंधन जैसे 4 क्षेत्रों में आपसी सहयोग के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पीएम मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया।
नामीबिया की राजधानी विंडहोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नामीबियाई राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद यह समझौते हुए। पीएम मोदी की यह पहली नामीबिया यात्रा है। जबकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह तीसरी यात्रा है।
प्रधानमंत्री @narendramodi को #नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। #PMModiInNamibia | @IndiainNamibia | #Namibia | #IndiaNamibiaRelations | @PMOIndia l @MEAIndia | @narendramodi pic.twitter.com/QeIzgzxrBB
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) July 9, 2025
ब्राजील से सीधे नामीबिया पहुंचे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों की यात्रा पर हैं। मंगलवार को से ब्राजील में थे। वहां से सीधे नामीबिया पहुंचे। राजधानी विंडहोक के स्टेट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां 21 बंदूकों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में पारंपरिक स्वागत कार्यक्रम हुए।
India-Namibia Agreement : इन 4 क्षेत्रों में समझौते
- स्वास्थ्य और चिकित्सा : दोनों देशों के बीच टेलीमेडिसिन, डॉक्टरों के प्रशिक्षण और फार्मास्युटिकल आपूर्ति को लेकर साझेदारी बढ़ेगी।
- जैव ईंधन विकास: भारत और नामीबिया, ग्रीन एनर्जी और सस्टेनेबल बायोफ्यूल प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम करेंगे।
- आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे का निर्माण: प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए डिजास्टर रेज़िलियंट इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा।
- जनस्वास्थ्य और महामारी प्रबंधन: वैक्सीनेशन, महामारी नियंत्रण और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग को मजबूती मिलेगी।
पीएम मोदी बोले-नामीबिया भारत का भरोसेमंद साझेदार
- प्रधानमंत्री मोदी ने वार्ता के बाद कहा, नामीबिया अफ्रीका में भारत का विश्वसनीय और मूल्यवान साझेदार है। हमारे संबंध सिर्फ ही रणनीतिक नहीं, बल्कि लोक-आधारित, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक हैं।
- पीएम मोदी ने सौहार्दपूर्ण स्वागत के लिए नामीबिया की सरकार और जनता के प्रति आभार जताया। कहा, दोनों देश ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
सामरिक दृष्टिकोण से क्यों अहम है नामीबिया यात्रा
विशेषज्ञों के अनुसार, पीएम मोदी की नामीबिया यात्रा, अफ्रीका में भारत की रणनीतिक पकड़ को मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम है। यह चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत की भूमिका को रेखांकित करती है। साथ ही वैश्विक मंचों पर दक्षिण-दक्षिण सहयोग को आगे बढ़ाती है
भारत-नामीबिया संबंधों का संक्षिप्त इतिहास
भारत और नामीबिया के बीच राजनयिक संबंध 1990 में नामीबिया की स्वतंत्रता के बाद स्थापित हुए। भारत ने हमेशा नामीबिया को शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग दिया है। 2022 में भारत ने नामीबिया से चीते आयात किए, जो दोनों देशों के वन्यजीव संरक्षण सहयोग की मिसाल बने।
भारतीय समुदाय में उत्साह, गरबा से हुआ स्वागत
नामीबिया में रह रहा भारतीय समुदाय पीएम मोदी की यात्रा से बेहद उत्साहित है। भारतीय मूल की एक महिला ने कहा, यह उनके जीवन का सबसे खास दिन है। पहली बार पीएम मोदी से मिलने का मौका मिला। उनके स्वागत में गरबा नृत्य किया। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मोदी से मिलने को लेकर उत्सुकता दिखे।
