Nobel Peace Prize 2025 Live: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिला सम्मान, लोकतंत्र के लिए संघर्ष को मिली वैश्विक पहचान

Nobel Peace Prize 2025: Venezuelas Maria Corina Machado Receives Honor
X

नोबेल शांति पुरस्कार 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिला सम्मान

Nobel Peace Prize 2025 Live: नोबेल शांति पुरस्कार 2025 वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। उन्हें लोकतंत्र और मानवाधिकारों की शांतिपूर्ण लड़ाई के लिए यह सम्मान मिला है।

Nobel Peace Prize 2025 Live: नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने वर्ष 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो (María Corina Machado) को प्रदान करने की घोषणा की है। समिति ने कहा कि मचाडो को यह पुरस्कार वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना और तानाशाही शासन से शांतिपूर्ण संक्रमण के लिए किए गए उनके साहसिक और निरंतर संघर्ष के लिए दिया जा रहा है।

मारिया कोरिना मचाडो लंबे समय से वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली, मानवाधिकारों की रक्षा और राजनीतिक स्वतंत्रता के लिए आंदोलन कर रही हैं। उन्होंने कई बार गिरफ्तारी, प्रतिबंध और धमकियों का सामना किया, लेकिन अपने मिशन से पीछे नहीं हटीं।

नोबेल समिति ने अपने बयान में कहा-

“मचाडो ने वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया। उनका नेतृत्व पूरे लैटिन अमेरिका के लिए आशा का प्रतीक है।”

इस पुरस्कार के साथ मारिया कोरिना मचाडो का नाम दुनिया के उन नेताओं की सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने अहिंसक तरीके से लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष किया।

इस खबर पर अपडेट जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें...

Live Updates

  • 10 Oct 2025 2:33 PM

    मारिया कोरिना मचाडो को मिला नोबेल प्राइज पुरस्कार

    साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया है। शांति नोबेल की घोषणा ओस्लो में नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट में नॉर्वेजियन नोबेल समिति के अध्यक्ष जोर्गेन वॉटनर फ्राइडनेस

  • 10 Oct 2025 2:30 PM

    नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी के चेयरमैन जॉर्गेन वाटने फ्राइडनेस 2025 नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। यह घोषणा 10 अक्टूबर 2025 को ओस्लो के नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट में सुबह 11:00 बजे (सीईएसटी) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। दुनिया भर में इसकी उत्सुकता बनी हुई है, और विजेता का नाम अभी गोपनीय रखा गया है। घोषणा का लाइव प्रसारण नोबेल प्राइज की आधिकारिक डिजिटल चैनलों पर उपलब्ध होगा। पुरस्कार 10 दिसंबर 2025 को प्रदान किया जाएगा।

  • 10 Oct 2025 1:58 PM

    इजरायल-गाजा शांति समझौते का नहीं पडेगा असर

    नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा है कि किसी भी संभावित इजरायल-गाजा शांति समझौते का 2025 के शांति पुरस्कार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उनका कहना है कि इस पर इसी सप्ताह की शुरुआत में निर्णय लिया गया था।

  • 10 Oct 2025 1:26 PM

    कौन करेगा फैसला?

    शांति नोबेल की घोषणा ओस्लो में नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट में नॉर्वेजियन नोबेल समिति के अध्यक्ष जोर्गेन वॉटनर फ्राइडनेस करेंगे। जानकारी के अनुसार, नोबेल समिति में कुल पांच सदस्य हैं, जिनके सहयोग से विजेता चुना जाएगा। इनमें मानवाधिकार अधिवक्ता जोर्जेन वाटने फ्राइडनेस, पूर्व कार्यवाहक नॉर्वेजियन प्रधान मंत्री ऐनी एंगर, विदेश नीति विद्वान एस्ले टोजे, पूर्व नॉर्वेजियन शिक्षा मंत्री क्रिस्टिन क्लेमेट और पूर्व नॉर्वेजियन विदेश मामलों के सचिव ग्रि लार्सन शामिल हैं। 

  • 10 Oct 2025 1:24 PM

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने की नोबेल शांति पुरस्कार की मांग

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि दुनिया में उनकी वजह से ही शांति है। वे अब तक दुनिया की 8 बड़ी बड़ी जंग रुकवा चुके हैं। नोबेल शांति पुरस्कार के समय और तारीख की घोषणा की जा चुकी है। शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे इसके लिए घोषणा की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story