Elon Musk, Prince Andrew, Bill Clinton: एपस्टीन फाइल्स से चौंकाने वाला खुलासा, ताकतवर नामों के छिपे रिश्ते उजागर

Names Referenced in the Epstein Files
X

Epstein Files Leak : Elon Musk, Prince Andrew, Bill Clinton के छिपे रिश्तों पर बड़ा खुलासा

Epstein Files Leak: जेफरी एपस्टीन की सीलबंद फाइलों से एलन मस्क, प्रिंस एंड्रयू और बिल क्लिंटन जैसे ताकतवर नामों के रिश्तों का खुलासा हुआ है। ईमेल, यात्रा रिकॉर्ड और दस्तावेज़ों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

एलन मस्क, प्रिंस एंड्रयू और बिल क्लिंटन जैसे दुनिया के सबसे ताकतवर नाम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी मुख्य वजह है कुख्यात फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े वे दस्तावेज, जो अब तक सीलबंद थे।

तीन मिलियन से ज्यादा पन्नों वाली इन फाइलों में ईमेल, पत्राचार और यात्रा रिकॉर्ड शामिल हैं, जो यह संकेत देते हैं कि 2008 में दोषी ठहराए जाने के बाद भी एपस्टीन का प्रभावशाली लोगों से संपर्क बना रहा।

सजा के बाद भी जारी रहा रसूख

नई फाइलों से सामने आया है कि सजा के बावजूद एपस्टीन हॉलीवुड सितारों, राजनेताओं और उद्योग जगत के दिग्गजों से जुड़ा रहा। कई हस्तियों ने पहले दावा किया था कि वे उसे मुश्किल से जानते थे, जबकि दस्तावेज़ों में उनके बीच संवाद और मुलाकातों के संकेत मिलते हैं।


"क्या ये CPR था या कुछ और? एंड्र्यू की चौंकाने वाली पोज़ वाली तस्वीर!"

एलन मस्क और ईमेल विवाद

दस्तावेजों में यह दावा किया गया है कि एलन मस्क और एपस्टीन के बीच संभावित यात्राओं और सामाजिक आयोजनों को लेकर ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था। एक मेल में एपस्टीन के निजी द्वीप के एक हिस्से का जिक्र भी सामने आया है।

हालांकि मस्क पहले ही सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उन्होंने कभी उस द्वीप का दौरा नहीं किया और एपस्टीन के निजी विमान “लोलिता एक्सप्रेस” से यात्रा करने से भी साफ इनकार किया था।


मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश

फाइलें सार्वजनिक होने के बाद मस्क ने सोशल मीडिया पर सफाई दी कि एपस्टीन से उनके केवल कुछ ही ईमेल थे और उनका कोई निजी या संदिग्ध संबंध नहीं था।

उन्होंने यह भी कहा कि इन ईमेल्स को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा सकता है और आलोचक इसका इस्तेमाल उनकी छवि खराब करने के लिए कर सकते हैं। उनके प्रवक्ता ने दावा किया कि जिन शब्दों को लेकर विवाद हो रहा है, उनका संदर्भ पूरी तरह व्यावसायिक था, न कि किसी अवैध गतिविधि से जुड़ा हुआ।


हॉवर्ड लटनिक का विरोधाभासी दावा

इस मामले में एक और बड़ा नाम सामने आया है। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक। उन्होंने पहले कहा था कि एपस्टीन के मैनहट्टन स्थित घर जाने के बाद उन्हें उससे गहरी घृणा हो गई थी और उन्होंने उसे “घिनौना व्यक्ति” तक कहा था।

लेकिन दस्तावेज बताते हैं कि 2012 में उन्होंने क्रिसमस से ठीक पहले अपने परिवार के लिए एपस्टीन के निजी द्वीप की यात्रा को लेकर ईमेल किया था। इस पर सफाई देते हुए लटनिक ने दावा किया कि उन्होंने एपस्टीन के साथ कोई समय नहीं बिताया।

सवालों के घेरे में ताकतवर नाम

इन फाइलों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या प्रभावशाली लोगों ने एपस्टीन से अपने संबंधों की सच्चाई छिपाई। भले ही कई हस्तियां खुद को निर्दोष बता रही हों, लेकिन दस्तावेजों में दर्ज संवाद और रिकॉर्ड उनकी बातों पर संदेह जरूर पैदा कर रहे हैं।

जांच और सार्वजनिक बहस के बीच यह मामला अब सिर्फ एक अपराधी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सत्ता, प्रभाव और जवाबदेही की बड़ी बहस में बदल चुका है।

वो दिग्गज नाम, जो एपस्टीन फाइलों में बताए गए

  • 🇺🇸 डोनाल्ड ट्रंप
  • 🇺🇸 एलोन मस्क
  • 🇺🇸 माइकल जैक्सन
  • 🇺🇸 बिल गेट्स
  • 🇺🇸 लियोनार्डो डिकैप्रियो
  • 🇺🇸 जॉर्ज डब्ल्यू. बुश
  • 🇺🇸 बिल क्लिंटन
  • 🇺🇸 हिलेरी क्लिंटन
  • 🇬🇧 प्रिंस एंड्रयू
  • 🇺🇸 कैमरन डियाज़
  • 🇺🇸 ब्रूस विलिस
  • 🇺🇸 केविन स्पेसी
  • 🇺🇸 हार्वे वेनस्टीन
  • 🇺🇸 जेफरी एपस्टीन
  • 🇬🇧 मिक जैगर
  • 🇺🇸 जॉर्ज लुकास
  • 🇬🇧 टोनी ब्लेयर
  • 🇸🇦 मोहम्मद बिन सलमान
  • 🇺🇸 जॉन केरी
  • 🇺🇸 टेड केनेडी
  • 🇺🇸 रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर
  • 🇺🇸 माइकल ब्लूमबर्ग
  • 🇺🇸 वुडी एलन
  • 🇺🇸 एलन डर्शोविट्ज़
  • 🇬🇧 घिसलेन मैक्सवेल
  • 🇺🇸 एंड्रयू कुओमो
  • 🇬🇧 फिल कोलिन्स
  • 🇺🇸 लैरी समर्स
  • 🇮🇱 एहूद बराक
  • 🇺🇸 क्रिस टकर
  • 🇺🇸 लेस वेक्सनर
  • 🇺🇸 लियोन ब्लैक
  • 🇺🇸 ग्लेन ड्यूबिन
  • 🇫🇷 जीन-ल्यूक ब्रुनेल
  • 🇬🇧 पीटर मैंडेलसन
  • 🇬🇧 लिन रोथ्सचाइल्ड
  • 🇶🇦 हमद बिन जसीम
  • 🇦🇪 अब्दुल्ला बिन जायद
  • 🇱🇧 साद हरीरी
  • 🇪🇬 अहमद अबुल घीत
  • 🇪🇸 मिगुएल एंजेल मोराटिनोस
  • 🇬🇧 मिन्नी ड्राइवर
  • 🇨🇦 पीटर डलग्लिश
  • 🇲🇦 तैयब फस्सी-फिहरी
  • 🇧🇭 खालिद बिन अहमद अल खलीफा
  • 🇵🇰 मखदूम शाह महमूद
  • 🇳🇬 हेनरी ओडिन अजुमोगोबिया
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story