'कितने भी युद्ध रोकूं पर नोबल नहीं मिलेगा': डोनाल्ड ट्रम्प का छलका दर्द...पढ़िए सोशल मीडिया TRUTH POST

डोनाल्ड ट्रम्प का छलका दर्द...पढ़िए सोशल मीडिया TRUTH POST
X
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का 'नोबेल शांति पुरस्कार' को लेकर दर्द छलका है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर लिखा-'मैं कितने भी युद्ध रोक लूं। कुछ भी कर लूं। मुझे नोबेल नहीं मिलेगा।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का 'नोबेल शांति पुरस्कार' को लेकर दर्द छलका है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ सोशल’ पर लिखा-उन्होंने कई बड़े शांति प्रयास किए। फिर भी 'नोबल शांति पुरस्कार' नहीं मिलेगा। ट्रम्प ने यह भी कहा-'मैं कितने भी युद्ध रोक लूं। कुछ भी कर लूं। मुझे नोबेल नहीं मिलेगा।

मैंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका
ट्रम्प ने कहा-मैंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मिलकर कांगो-रवांडा युद्ध को रोकने के लिए शांति समझौता कराया है। यह दशकों से चल रहा खूनी संघर्ष था। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका। सर्बिया और कोसोवो के बीच शांति लाई। मिस्र और इथियोपिया के बीच टकराव रोका और मिडिल ईस्ट में अब्राहम समझौते किए। फिर भी मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।



लोग जानते हैं कि मैंने क्या किया
US राष्ट्रपति ने आगे लिखा-अगर सब कुछ सही चला तो अब्राहम समझौते में और देश भी जुड़ेंगे। मिडिल ईस्ट पहली बार एकजुट हो पाएगा। ट्रम्प ने कहा-रूस-यूक्रेन या इस्राइल-ईरान जैसे बड़े मुद्दों को भी सुलझा लें, तब भी उन्हें यह पुरस्कार नहीं मिलेगा। ट्रम्प बोले-लोग जानते हैं कि मैंने क्या किया है। मेरे लिए वही सबसे ज्यादा मायने रखता है। ट्रम्प ने अपनी पोस्ट में छह बार शांति के नोबेल पुरस्कार का जिक्र किया है।


ट्रम्प के कहने पर नहीं हुआ सीजफायर: भारत सरकार
बता दें कि भारत सरकार कई बार स्पष्ट कर चुकी है भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर 'अमेरिकी सरकार' के हस्तक्षेप और मध्यस्थता से नहीं हुआ। भारत सरकार कह चुकी है भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच बातचीत के बाद सीजफायर हुआ था। किसी बाहरी मध्यस्थता के माध्यम से नहीं।

आसिम मुनीर की ट्रम्प से मुलाकात
ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात की थी। दोनों ने व्हाइट हाउस के कैबिनेट रूम में साथ लंच किया था। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली के मुताबिक, मुनीर ने ट्रम्प को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने का क्रेडिट दिया। उनके इस बयान के सम्मान में ट्रम्प ने उन्हें लंच पर बुलाया था।

सितंबर में शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
नोबेल प्राइज 2026 के लिए ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन सितंबर में शुरू किए जाएंगे। अभी अंतिम तारिख का ऐलान नहीं किया गया है। 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 31 जनवरी थी। 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 338 नॉमिनेशन किए गए। इनमें से 244 व्यक्ति और 94 संगठन थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story