Covid-19: क्या फिर दस्तक देगा कोरोना, कई देशों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण; थाईलैंड में 19 की मौत

क्या फिर दस्तक देगा कोरोना, कई देशों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण; थाईलैंड में 19 की मौत
X
कोविड-19 फिर से दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। थाईलैंड में 19 लोगों की मौत भी हो चुकी है। जानें पूरी खबर।

Covid-19: कोरोना वायरस एक बार फिर दुनिया भर में अपनी उपस्थिती दर्ज करवा कर रहा है, जिसने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। हाल के हफ्तों में हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड और चीन जैसे एशियाई देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि देखी। थाईलैंड में तो इस साल अब तक 19 मौतें भी दर्ज की जा चुकी हैं।

हांगकांग में में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
हांगकांग में पिछले दस हफ्तों में कोविड मामलों में 30 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च में जहां साप्ताहिक मामले महज 33 थे, वहीं मई तक यह संख्या बढ़कर 1,042 हो गई। पॉजिटिविटी रेट में भी भारी उछाल देखा गया है, जो 0.31% से बढ़कर 13.66% तक पहुंच चुका है।

सिंगापुर में भी स्थिति गंभीर
सिंगापुर में भी स्थिति चिंताजनक है। यहां एक हफ्ते के भीतर कोविड मामलों में 30% की वृद्धि दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर प्रतिदिन 133 हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वृद्धि वैक्सीन से मिली प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर पड़ने और नए वेरिएंट्स के कारण हो सकती है।

थाईलैंड में 19 की मौत
थाईलैंड में कोरोना ने 19 जानें ले ली हैं। इस साल अब तक देश में 71,067 नए मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि छुट्टियों के बाद मामलों में अचानक वृद्धि देखी गई है। सरकार ने जोखिम वाले समूहों को तुरंत बूस्टर डोज लेने की सलाह दी है।

भारत के लोगों को भी सतर्क होने की जरूरत
एशियाई देशों में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले भारत के लिए चिंताजनक हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि देश को फिर से सतर्क होने की आवश्यकता है। उनका सुझाव है कि लोगों को मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे बुनियादी उपायों का पालन फिर से शुरू कर देना चाहिए। विशेष रूप से बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story