अमेरिका के वॉशिंगटन DC में मर्डर: 'फ्री फिलिस्तीन' का नारा लगाकर इजराइली दूतावास के 2 कर्मचारियों को मारी गोली

फ्री फिलिस्तीन का नारा लगाकर इजराइली दूतावास के 2 कर्मचारियों को मारी गोली
X
Israeli Embassy Employees Murder: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सनसनीखेज घटना हो गई। बुधवार (21 मई) की रात यहूदी म्यूजियम के बाहर इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर दर्दनाक हत्या कर दी गई।

Israeli Embassy Employees Murder: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सनसनीखेज घटना हो गई। बुधवार (21 मई) की रात यहूदी म्यूजियम के बाहर इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर दर्दनाक हत्या कर दी गई। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा-यह टारगेट किलिंग जैसी घटना है। फिलहाल घटना की जांच चल रही है। जल्द ही और जानकारी साझा की जाएगी। क्रिस्टी नोएम ने लोगों से पीड़ितों के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाते हुए मारी गोली
वॉशिंगटन में यहूदी संग्रहालय (Capital Jewish म्यूजियम) में अमेरिकन जुइश कमेटी का बुधवार रात को एक कार्यक्रम चल रहा था। इजराइली दूतावास के एक पुरुष और एक महिला कर्मचारी यहूदी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम से बाहर निकल रहे थे तभी अपराधी ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाकर दोनों को नजदीक से गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार
हत्या की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान एलियास रॉड्रिगेज के रूप में हुई है। उम्र 30 साल है। वह शिकागो का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान वह फिलिस्तीन को आजाद करने के नारे लगा रहा था।

जल्द होने वाली थी शादी
इजराइली दूतावास ने प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ने हाल ही में सगाई की थी। जल्द ही शादी करने वाले थे। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने हमले को यहूदी विरोधी आतंकवाद बताया है। उन्होंने अमेरिका से दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की अपील की।

अमेरिका में कट्टरपंथ की कोई जगह नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा-यहूदी विरोध में वॉशिंगटन डीसी में हुई इन हत्याओं को अब थम जाना चाहिए। अमेरिका में नफरत और कट्टरपंथ की कोई जगह नहीं है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं। बुरा है कि इस तरह की चीजें अब भी होती है। आप सभी पर ईश्वर की कृपा रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story