नशे की हालत में टीवी पर लाइव आए मौलवी, एंकर भी नहीं रोक सके अपनी हंसी
देर रात के एक शो के दौरान जब वह टीवी पर आए तो ऐसा लग रहा था कि वह नशे में थे। वह इमरान खान की आलोचना कर रहे थे

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में एक शीर्ष इस्लामिक मौलवी का विवादित विडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। कहा जा रहा है कि यह मौलवी टीवी पर एक लाइव अपीयरेंस के दौरान नशे में थे और इस वजह से स्पष्ट रूप से बोल भी नहीं पा रहे थे। उनके इस विडियो को 3 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी इस घटना का काफी मजाक उड़ाया है। हालांकि इन मौलवी का कहना है कि वह नशे में नहीं थे बल्कि पान चबा रहे थे और इसी वजह से उनकी आवाज लड़खड़ा रही थी। उन्होंने पाकिस्तान के विपक्षी नेता इमरान खान की पार्टी पर उन्हें निशाना बनाकर बदनाम करने का आरोप लगाया है।
हाफिज ताहिर अशरफी इस्लामिक मामलों के जानकार माने जाते हैं-
हाफिज ताहिर अशरफी पाकिस्तान में इस्लामिक मामलों के जानकार माने जाते हैं। राजनेता भी इस्लामिक मामलों पर उनकी राय अक्सर लेते हैं। देर रात के एक शो के दौरान जब वह टीवी पर आए तो ऐसा लग रहा था कि वह नशे में थे। वह इमरान खान की आलोचना कर रहे थे लेकिन उनकी आवाज लड़खड़ा रही थी और बातें अस्प्ष्ट थीं। विडियो में उनकी इस स्थिति पर एक टीवी होस्ट किसी तरह अपनी हंसी रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
पाकिस्तान में यूट्यूब पर बैन है इसीलिए ये अन्य साइट पर उपलब्ध है-
पाकिस्तान में यूट्यूब पर बैन है। लेकिन अन्य विडियो शेयरिंग साइट डेलीमोशन पर यह विडियो अगले ही दिन आ गया। उसके बाद लोगों ने अशरफी पर नशे में होने का आरोप लगाया। इस क्लिप को अब तक सवा तीन लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह फेसबुक पर हजारों बार शेयर की गई है। ट्विटर और अन्य सोशल साइट्स पर अशरफी का मजाक उड़ाया जाने लगा। खासकर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों ने जमकर अशरफी पर निशाना साधा।
नीचे की स्लाइडस में देखिए वीडियो-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App