गजब: स्टूडेंट्स को सिखाए जा रहे हैं फेल होने के अनोखे तरीके

अमेरिका के मैसचुसट्स स्थित स्मिथ कॉलेज में इन दिनों कुछ ऐसा हो रहा है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। यहां पास नहीं बल्कि फेल होने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
फेल होने के तरीके यहां सिखाए जा रहे हैं। इस कॉलेज में छात्रों को सिखाया जाता है कि फेल कैसे हों यानी असफलता को स्वीकार कैसे करें। इस कॉलेज में 'फेलिंग वेल' नाम से एक क्लास चलाई जाती है।
क्लास में छात्र अपनी कमियों के बारे में खुलकर चर्चा करते हैं। वहां ऐसे सफल लोगों को भी बुलाया जाता है जो पढ़ाई के दिनों में फेल हो चुके हैं।
इस क्लास का मकसद छात्रों को अवगत कराना है कि जीवन में फेल होना कोई बुरी बात नहीं है। उनको अपनी असफलता को स्वीकार करने के लिए तैयार करना है।
उनको बताया जाता है कि करीब आधे से ज्यादा छात्र बी ग्रेड से भी कम हासिल करते हैं। वहां प्रतिभागियों के बीच अपनी असफलता साझा करने की प्रतियोगिता होती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS