आदमी ने दांतों से काटकर सांप के किए टूकड़े-टूकड़े, सांप द्वारा डसे जाने से हुआ था खफा

आदमी ने दांतों से काटकर सांप के किए टूकड़े-टूकड़े, सांप द्वारा डसे जाने से हुआ था खफा
X
उस वयक्ति की हालत सांप के डसने और सांप को काटने के कारण बिगड़ गई। उसे उपचार के बाद चुट्टी मिल गई है।
बिलासपुर. छत्तीसगढ के पेंड्रा में सांप का डसना एक ग्रामीण को इतना नागवार गुजरा कि बदला लेने के लिए उसने सांप को ही दांत से काट डाला। त्वरित रूप से डाक्टरी उपचार मिलने से उस ग्रामीण की जान तो बच गई, लेकिन इस अनोखे मामले की चर्चा तेजी से क्षेत्रभर में फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अंधियारखोह निवासी हन्नू लाल 50 वर्ष, पिता अर्जुन लाल राविवार को अपने घर में रखी लकड़ियों वाली जगह की साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। डसने के बाद सांप जब भागने लगा तो हन्नू ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। उसने सांप से बदला लेने की ठानी और दांत से काट-काट कर उसके कई टुकड़े कर डाला।
हन्नू की हालत सांप के डसने और सांप को काटने के कारण बिगड़ती गई। उसे तत्काल गौरेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार कर रहे डा. ए आई मिंज ने बताया कि उसे समय पर अस्पताल ले आया गया था, सांप भी कम जहरीला था, लिहाजा उपचार के बाद शाम को हन्नू को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डा. मिंज ने बताया कि हन्नू के दांतों में भी जहर आ गया था, पर उपचार से सब ठीक हो गया। हन्नू अब खतरे से बाहर है।
इससे पहले भी इंसान द्वारा सांप को दांत से काटने की खबरे आती रहीं हैं। अगस्त 2012 में एक ऐसे ही मामले में जहरीले कोबरा द्वारा एक किसान को काटे जाने पर गुस्से में उस किसान से सांप को दांत से काटकर उसके टूकड़े-टूकड़े कर डाले। ऐसी ही एक खबर के अनुसार सितंबर 2013 में मध्यप्रदेश के डिंडोरी में एक वयक्ति ने सांप द्वारा काटे जाने पर दांट द्वारा उसकी मुंडी काट उसे मार डाला था। अपना इलाज करवाने के बाद उस व्यक्ति ने सांप का विधि- विधान से अग्नि संस्कार भी किया।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, सांपों के बारे में कुछ हम तथ्य-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2
  • 3
  • 4

  • Next Story