भूत ने कहा ''मै घर में दफ़न हूं'' पुलिस ने खुदवाया, निकला लड़की का कंकाल

भूत ने कहा मै घर में दफ़न हूं पुलिस ने खुदवाया, निकला लड़की का कंकाल
X
लड़की के परिजनों ने उसकी लाश को घर के अंदर ही कब्र खोदकर दफन कर दिया था।

हरियाणा में एक मृतक लड़की का भूत पिछले काफी दिनों से पड़ोसियों को परेशान कर रहा था। मृतक लड़की का भूत पड़ोस में रहने वाले लोगों के पास रात में आकर कहता कि मुझे घर के अंदर ही मेरे मां बाप ने दफना दिया है।

लेकिन अब लड़की का भूत पड़ोसियों से गुजारिश करता कि प्लीज मुझे बाहर निकालो, मै घर के अन्दर ही दफ़न हूं। इसके बाद पड़ोसियों ने परेशान हो कर पुलिस को शिकायत की।

बताया जाता हैं कि करीब डेढ़ साल पहले लड़की ने घर में ही आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उसकी लाश को घर के अंदर ही कब्र खोदकर दफन कर दिया था।

इस मामले की पुलिस को भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। लेकिन अब इस बात की शिकायत पड़ोसियों ने पुलिस से की। तब इसके पीछे बड़ी हैरतअंगेज बात सामने आई है।

सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके पर जाकर कमरा खुलवाया। खुदाई की और लड़की का नरकंकाल बरामद कर लिया हैं। आगे की जांच के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story