OMG: देश में पहली बार अजगर का हुआ सीटी स्कैन

OMG: देश में पहली बार अजगर का हुआ सीटी स्कैन
X
अजगर का सीटी स्कैन कराने के लिए प्राइवेट क्लीनिक ढूंढना पड़ा था।

ओडिशा के भुवनेश्वर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसे देखकर लोग हैरान है। दरअसल यहां पर करीब आठ फीट लंबा अजगर घायल हो गया था।

घायल होने के बाद डॉक्टरों ने रविवार को अजगर का सीटी स्कैन किया। यह ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी अजगर का सीटी स्कैन कराया गया है।

वहीं स्नेक हेल्पलाइन के सुभेंदू मलिक ने कहा इंडिया में ये पहली बार हुआ है जब किसी अजगर का सीटी स्कैन कराया गया है।

यह भी पढ़ें- देखें वीडियो: ये खरगोश खेलता है बास्‍केट बॉल, बना दिया गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

इसके बाद सुभेंदू मलिक ने बताया की ये अजगर भुवनेश्वर से करीब 100 किलोमीटर दूर आनंदपुर के कियोझर जिले में घायल मिला था।

अजगर को वन विभाग के अधिकारियों ने ढूंढकर स्नेक हेल्पलाइन पर फोन कर उन्हें सौंप दिया। घायल अजगर का डॉक्टरों ने एक्स रे कराया लेकिन उसमें कुछ खास जानकारी नहीं मिली। इसके बाद घायल अजगर को स्नेक हेल्पलाइन के देखरेख में रखा गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दुनिया का अनोखा टॉयलेट म्यूजियम, ऐसे थे पांच हजार साल पुराने टॉयलेट

स्नेक हेल्पलाइन के मलिक ने बताया की अजगर का सीटी स्कैन करने से पहले काफी रिसर्च की गई थी जिसके बाद यह फैसला लिया गया था। अजगर का सीटी स्कैन कराने के लिए एक प्राइवेट क्लीनिक ढूंढनी पड़ी। क्योंकि सरकारी अस्पताल में उसका सीटी स्कैन नही हो सकता था।

जिस समय अजगर का सीटी स्कैन किया गया था उस दौरान उसे टेप से बांधकर रखा गया था। और साथ ही अजगर के शरीर को चारों ओर सफेद रंग का टेप लगाया गया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story