भारत में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2: मिलेगा 9000mAh बैटरी, 2.5K डिस्प्ले और 8GB रैम, कीमत 15 हजार से भी कम

Redmi Pad 2 Launch Price In India
X

Redmi Pad 2 भारत में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ।

Xiaomi ने भारत में Redmi Pad 2 को लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट शानदार 2.5K 90Hz डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी, 4G कनेक्टिविटी और Dolby Atmos स्पीकर जैसे फीचर्स के साथ आता है। जानें इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की पूरी जानकारी।

Redmi Pad 2 Launch: Xiaomi ने भारत में अपना नया टैबलेट Redmi Pad 2 लॉन्च किया है। यह टैबलेट दो वेरिएंट्स- Wi-Fi only और Wi-Fi + Cellular में उपलब्ध होगा। यह स्लिम और लाइटवेट डिजाइन के साथ आता है, जिसकी मोटाई सिर्फ 7.36mm और वजन Wi-Fi वेरिएंट में 510 ग्राम और Cellular वेरिएंट में 519 ग्राम है। आइए इसकी खासियतें, कीमत और उपलब्धता के बारे जानते हैं।

Redmi Pad 2 की खासियतें

Redmi Pad 2 में 11-इंच की 2.5K IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स (आउटडोर मोड) तक जाती है। यह डिस्प्ले TÜV Rheinland से Low Blue Light, Flicker-Free और Circadian फ्रेंडली सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जो आंखों के लिए सुरक्षित मानी जाती है।

टैबलेट में MediaTek Helio G100 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसमें 8GB तक रैम (8GB वर्चुअल RAM सपोर्ट) और 256GB तक स्टोरेज दी गई है जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। पावर के लिए इसमें 9000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है (बॉक्स में 15W चार्जर मिलेगा)।

ऑडियो, कैमरा और कनेक्टिविटी

Redmi Pad 2 में चार स्पीकर्स (Quad Speakers) दिए गए हैं, जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम और स्मार्ट फीचर्स

यह टैबलेट Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है। इसमें Face Unlock, Circle to Search, Gemini जैसे फीचर्स के अलावा कॉल सिंक, नेटवर्क सिंक और शेयर कीबोर्ड जैसे इकोसिस्टम फीचर्स भी मिलते हैं।

Redmi Smart Pen सपोर्ट

यह टैबलेट Redmi Smart Pen को भी सपोर्ट करता है, जो 4096 लेवल्स के प्रेशर, 12 घंटे की बैटरी लाइफ, और अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ आता है। इसकी कीमत ₹3,999 रखी गई है।

Redmi Pad 2 के वेरिएंट और कीमतें

  • 4GB + 128GB (Wi-Fi): ₹13,999
  • 6GB + 128GB (Wi-Fi + 4G): ₹15,999
  • 8GB + 256GB (Wi-Fi + 4G): ₹17,999
  • Redmi Pad 2 Cover: ₹1,299
  • Redmi Smart Pen: ₹3,999

लॉन्च ऑफर और उपलब्धता

अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड या EMI विकल्प का उपयोग करते हैं तो आपको ₹1,000 तक की छूट मिल सकती है। इससे टैबलेट की शुरुआती कीमत ₹12,999 तक आ जाती है। जहां तक बात उपलब्धता की है तो Redmi Pad 2 को mi.com, Amazon.in, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 24 जून से खरीदा जा सकेगा। यह दो कलर्स- Sky Blue और Graphite Grey में मिलेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story