Nothing Phone 3 पर मिल रही है 30,000 रुपये की बंपर छूट, देखें डिटेल्स

25 Feb 2026

Nothing Phone 3 पर सीधी 30,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत 50,000 रुपये से नीचे आ गई है।

कंपनी की नई Phone 4a सीरीज लॉन्च से पहले पुराने फ्लैगशिप पर भारी डिस्काउंट देकर स्टॉक क्लियर किया जा रहा है

यह ऑफर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart की OMG Oh My Gadgets Sale में उपलब्ध है और सीमित समय के लिए एक्टिव है

लॉन्च प्राइस 79,999 रुपये था, लेकिन इंस्टेंट 30,000 रुपये डिस्काउंट के बाद बेस वेरिएंट की कीमत सीधे 49,999 रुपये के आसपास पहुंच जाती है

16GB RAM + 512GB मॉडल (89,999रुपये ) पर भी वही 30,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे प्रीमियम वेरिएंट भी काफी किफायती बन जाता है

पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे कीमत और कम हो सकती है

Nothing का Glyph Matrix लाइट इंटरफेस इस फोन को अलग पहचान देता है - नोटिफिकेशन और कॉल अलर्ट लाइट पैटर्न से दिखते हैं

ये 6.67-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है

इसमें 3.2GHz Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU के साथ मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हैवी ऐप्स बिना लैग के चलते हैं

इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप, 50MP सेल्फी कैमरा और 5500mAh बैटरी - साथ में 65W फास्ट चार्जिंग व वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है

यह फोन Nothing के Nothing OS पर चलता है और कंपनी 5 साल Android अपडेट व 7 साल सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है