सिर्फ 7999 में खरीदें 12GB रैम और AI फीचर वाला दमदार Realme का ये फोन

02 Mar 2026

Realme ने बजट सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 4G पेश किया है, जो बड़ी बैटरी और स्मार्ट AI फीचर्स के साथ चर्चा में है

इसकी फर्स्ट सेल में इस फोन का बेस वेरिएंट कूपन ऑफर के बाद सिर्फ 7,999 रुपये में उपलब्ध है

यह स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल साइट और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है

इस फोन के 4GB + 64GB वेरिएंट को 9,999 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट को 11,999 रुपये रखी गई है

इस फोन में 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूद और आरामदायक रहता है

इसकी 6300mAh बैटरी सामान्य उपयोग में लगभग 2 दिन तक चल सकती है और साथ में 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है

इस फोन में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

इसमें 4GB फिजिकल RAM के साथ 8GB डायनामिक RAM सपोर्ट मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर मल्टीटास्किंग और ऐप स्विचिंग बेहतर हो जाती है

इस फोन में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा है और साथ ही AI Eraser, AI Clear Face और Circle to Search जैसे स्मार्ट फीचर्स फोटो एडिटिंग को आसान बनाते हैं

इस फोन में मिलिट्री-ग्रेड बॉडी और IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और हल्की बारिश से सुरक्षित रहता है

AI Call Noise Reduction 2.0, Ultra Volume, Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और GPS जैसी सुविधाएँ इसे रोजमर्रा उपयोग के लिए पूरा पैकेज बनाती हैं