Apple का नया किफायती MacBook Neo लॉन्च, 11 मार्च से शुरू होगी बिक्री

05 Mar 2026

Apple ने अपना नया और किफायती लैपटॉप MacBook Neo पेश कर दिया है

यह कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता मैकबुक माना जा रहा है, जिसे खासतौर पर बजट यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है

भारत में MacBook Neo की शुरुआती कीमत करीब 69,990 रुपये रखी गई है

जो लोग कम बजट में Apple लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह एक आकर्षक विकल्प बन सकता है

MacBook Neo में 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine दिया गया है, जिससे AI टास्क और मल्टीटास्किंग काफी स्मूद हो जाती है

इसमें 13-इंच Liquid Retina (IPS LCD) डिस्प्ले दी गई है जो शानदार कलर और क्लियर व्यू देती है

MacBook Neo में 36.5Wh बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज होने पर 16 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है

लैपटॉप में 1080p FaceTime HD कैमरा और स्पेशियल ऑडियो सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं