दिल्ली के ये हैं बेस्ट Leather Market...
दिल्ली के ये हैं बेस्ट Leather Market...
आज के समय में लेदर का जैकेट, बूट्स और बैग हर कोई लेना चाहता है, लेकिन महंगा होने के कारण अधिक लोग खरीद नहीं पाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली के किन-किन बाजारों में लेदर का सामान कम दाम में और अच्छी क्वालिटी का मिलता है।
सरोजिनी नगर- सरोजनी नगर में लेदर के जैकेट और बूट्स बहुत ही किफायती दामों पर मिलते हैं। यहां पर एक लेदर जैकेट की शुरुआती कीमत 850-2000 तक है।
यशवंत प्लेस- यह प्लेस लेदर बाजार के लिए फेमस है। यहां पर आपको लेदर के स्कर्ट, बूट्स, जैकेट और बैग की कई वैरायटी मिल जाएंगे। यहां जैकेट की शुरुआती कीमत 2 हजार है।
पहाड़गंज मार्केट- यह मार्केटे लेदर की चीजों के लिए काफी मशहूर है। यहां आपको लेदर से संबंधित सारी चीजें अच्छी क्वालिटी में मिल जाएंगी।
करोल बाग मार्केट- इस मार्केट में चमड़े की अच्छी क्वालिटी का सामान मिलता है। यहां पर आपको लेदर बूट बहुत ही कम दाम में मिल जाएंगे।
दिल्ली के ये हैं बेस्ट Leather Market...
दिल्ली के ये हैं बेस्ट Leather Market...







