11 Mar 2025
गर्मियों में ताजगी और सेहत के लिए जूस पीना फायदेमंद होता है, लेकिन हर बीमारी के लिए अलग-अलग जूस उपयुक्त होते हैं।
भूख बढ़ाने के लिए: नींबू पानी का रस भूख बढ़ाने का काम करता है।
खून साफ करने के लिए: नींबू, गाजर, चुकंदर, पालक, तुलसी, नीम, बेल और गोभी का जूस फायदेमंद होता है।
दमा: लहसुन, अदरक, तुलसी, चुकंदर, गाजर और मीठे अंगूर का रस लाभकारी है।
हाई ब्लड प्रेशर: ब्लड प्रेशर के रोगियों को गाजर, अंगूर, मौसम्मी और ज्वारों का रस पीना चाहिए।
पीलिया: पीलिया के रोगियों के लिए अंगूर, सेब, रसभरी और मौसम्मी का रस सबसे अच्छा माना जाता है।
एसिडिटी: एसिडिटी की शिकायत होने पर गाजर, पालक, तुलसी, अंगूर और मौसम्मी का रस लाभकारी होता है।
अल्सर: अल्सर के रोगियों को गाजर, गोभी और अंगूर के रस का सेवन करना चाहिए।
निखार के लिए: सुंदरता निखारने के लिए नारियल पानी या बबूल का रस पिया जा सकता है।
कैंसर: कैंसर के मरीजों को गेहूं के ज्वारों, गाजर और अंगूर का रस पीना चाहिए।