कैरी की चटनी की आसान रेसिपी
कैरी की चटनी की आसान रेसिपी
गर्मियों के मौसम में आम और कैरी का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। कच्चे आम की चटनी का लाजवाब लगती है।
ये खट्टी-मीठी, तीखी और बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। यहां जानिए कैरी की चटनी की एक आसान रेसिपी।
सामग्री: 2 कच्चा आम (कैरी), हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, भुना जीरा, नमक, चीनी या गुड़।
रेसिपी: -सबसे पहले कैरी को छीलकर उसके टुकड़े कर लें और बीज हटा दें। इसका गूदा अलग कर लें।
- हल्का सा पानी डालकर इसे पीस लें। गाढ़ी कंसिस्टेंसी रखते हुए चटनी पीसें।
- इसे रोटी, पराठे या स्नैक्स के साथ परोसें। आप इसे 3-4 दिनों तक एयर टाइट डब्बे में स्टोर कर के भी रख सकते हैं।
गर्मियों में कच्चे आम की चटनी बहुत स्वादिष्ट लगती है। जानिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।
गर्मियों में कच्चे आम की चटनी बहुत स्वादिष्ट लगती है। जानिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।







