कैफे-होटेल जैसे क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज की रेसिपी
कैफे-होटेल जैसे क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज की रेसिपी
आलू से बने क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बहुत टेस्टी लगते हैं। ये स्नैक्स बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को पसंद आते हैं।
इसे बनाना तो आसान है, पर होटल जैसे क्रिस्पी फ्राइज बनाने के लिए यहां दी गई विधि को फॉलो करिए...
सामग्री: 4 मध्यम आकार के आलू, ठंडा पानी, नमक, तेल, पेरी-पेरी मसाला (ऑप्शनल)
रेसिपी: - आलुओं को धोकर छील लें। उन्हें लंबे स्ट्रिप्स के शेप में काट लें। अब कटे आलुओं को ठंडे पानी में डालें ताकि स्टार्च निकल जाए।
- अब कटे आलुओं को एक कपड़े पर अच्छे से सुखा लें। अब उन्हें मध्यम गर्म तेल में 3–4 मिनट तक तलें। ध्यान रहे 100% नहीं पकाना है। इसे बाहर निकाल कर ठंडा होने दें।
- अब तेल को तेज़ गर्म करें। इसमें आलुओं को दोबारा सुनहरे और क्रस्पी होने तक तलें। अब इन्हें बाहर निकालकर टिशू पेपर पर रखें और नमक व मसाला डालकर सर्व करें।
बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को आलू के स्नैक्स- फ्रेंच फ्राइज खाना पसंद है। तो जानिए इसी घर पर बनाने का आसान तरीका।
बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को आलू के स्नैक्स- फ्रेंच फ्राइज खाना पसंद है। तो जानिए इसी घर पर बनाने का आसान तरीका।







