10 Dec 2024
क्रिसमस का दिन बच्चों के लिए खास होता है। इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए आप भोपाल की कुछ बेहतरीन जगहों पर उन्हें घुमा सकते हैं।
यहां कुछ शानदार स्थल हैं जहाँ बच्चों के साथ समय बिताना बेहद मजेदार होगा। आइए देखें...
भोपाल उत्सव मेला इन दिनों भोपाल में मेला लगा हुआ है। यहां आप झूले से लेकर मिनी कश्मीर का लुफ्त उठा सकते हैं।
यहाँ आपको -3°C का ठंडा मौसम, स्नोफॉल और आर्टिफिशियल एप्पल ऑर्चर्ड के साथ खूबसूरत झील का नज़ारा देखने को मिलेगा।
भोपाल का तालाब बच्चों के लिए एक शानदार आउटडोर स्पॉट है। यहां आप पिकनिक मनाने के साथ बोट राइडिंग का भी आनंद उठा सकते हैं।
नेशनल म्यूज़ियम भोपाल का नेशनल म्यूज़ियम बच्चों के लिए बेहद रोमांचक जगह है। यहां वे भारतीय कला, इतिहास और संस्कृति से संबंधित रोचक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
वन विहार नेशनल पार्क यह पार्क बच्चों के लिए बहुत मजेदार है। यहां उन्हें विभिन्न प्रकार के जानवरों को नज़दीक से देखने का मौका मिलेगा और उन्हें जंगली जानवरों के बारे में जानकारी भी मिलेगी।
भारत भवन बच्चों को घुमाने के लिए भारत भवन भी एक बेहतरीन जगह है। यहां आपको कला, संगीत, नृत्य और रंगमंच का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है।