8 से 15 लाख रुपये के बजट में आने वाली टॉप 5 अपकमिंग SUV

17 Apr 2026

अगर आपका बजट 8 से 15 लाख रुपये के बीच है, तो आने वाले समय में कई नई SUV मार्केट में एंट्री करने वाली हैं, जो फीचर्स और माइलेज दोनों में दमदार होंगी।

सबसे पहले बात करें तो टोयोटा अपनी Urban Cruiser Hyryder SUV का नया फेसलिफ्ट ला रही है, जिसमें 5-सीटर के साथ 7-सीटर ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है।

इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 8-वे पावर सीट, वायरलेस चार्जिंग और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिल सकती है, जो करीब 25–27 km/l का माइलेज दे सकती है।

इसके बाद Hyundai Bayon SUV खास तौर पर उन लोगों के लिए होगी जो कम कीमत में स्टाइलिश और फीचर-लोडेड कार चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये हो सकती है।

इसमें ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले, सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और लेवल-2 ADAS जैसी टेक्नोलॉजी इसे अपने सेगमेंट में खास बनाती है।

इसके बाद नाम आता है निसान की Nissan Tekton SUV 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है, जो लगभग 160+ BHP की ताकत देगा।

इसमें हाइब्रिड और CNG वेरिएंट आने की भी उम्मीद है, जिससे माइलेज और किफायत दोनों बढ़ेंगे।

Maruti ब्रेजा का नया अवतार अपडेटेड डिजाइन और बेहतर फीचर्स के साथ आएगा। इसमें नया गियरबॉक्स और CNG टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

थार का फेसलिफ्ट मॉडल और ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न होगा, जिसमें नए LED DRLs और अपडेटेड डिजाइन देखने को मिलेगा।