12 Feb 2026
TVS Motor Company ने साल की शुरुआत में अपने पॉपुलर स्पोर्टी स्कूटर एनटॉर्क 125 की कीमतों में हल्का सा बदलाव किया है।
TVS ने एनटॉर्क 125 की पूरी लाइन-अप पर 350 रुपये की समान बढ़ोतरी लागू की है
कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि कच्चे माल और मैन्युफैक्चरिंग लागत में इजाफा इसकी बड़ी वजह है
कीमत बढ़ने के बावजूद TVS Ntorq 125 में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है
स्कूटर में वही 124.8cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो करीब 10bhp की पावर और 11.5Nm का टॉर्क देता है
एनटॉर्क 125 अब भी अपने सेगमेंट में फीचर्स के मामले में मजबूत बना हुआ है और इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्टएक्सकनेक्ट फीचर्स, स्पोर्टी एग्जॉस्ट साउंड और अग्रेसिव डिजाइन मिलता है
एनटॉर्क 125 के साथ-साथ TVS ने हाल ही में XL 100, रेडॉन और स्टार सिटी प्लस जैसी गाड़ियों की कीमतों में भी हल्का इजाफा किया है
स्पोर्टी डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और मजबूत रोड प्रेजेंस की वजह से यह स्कूटर अभी भी यूथ की टॉप पसंद बना हुआ है