08 Feb 2025
होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी होंडा एलिवेट पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है
होंडा एलिवेट पर ग्राहक 86,000 रुपये तक की भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं
एक न्यूज़ वेबसाइट के अनुसार होंडा एलिवेट के MY2024 स्टॉक के ZX MT वैरिएंट पर 86,100 रुपये की छूट मिल रही है
वही SV, V और VX MT वैरिएंट पर 76,100 रुपये तक की छूट मिल सकती है साथ ही MY2025 स्टॉक के ZX MT वैरिएंट पर 66,100 रुपये की छूट है
होंडा एलिवेट की पावरफुल और स्पीडी परफॉर्मेंस के लिए इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है
इस एसयूवी में ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमेटिक, दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन का विकल्प मिलता है, जो ड्राइविंग को और भी मजेदार बनाता है
बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का सेमी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और सिंगल पैन सनरूफ जैसे फीचर से जोड़ा गया है
वही सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS और EBD जैसे कई सेफ्टी फीचर्स से लैस है
भारत में होंडा एलिवेट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.69 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल में 16.73 लाख रुपये तक जाती है