19 Mar 2026
चेन्नई बेस्ड Raptee.HV हाई-वोल्टेज टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली कंपनी है, जो अब EV मार्केट में तेजी से अपनी पकड़ बना रही है
कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Raptee.HV T30 की बड़े पैमाने पर कस्टमर डिलीवरी शुरू कर दी है
T30 की एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रूपये है, साथ में 8 साल की बैटरी वारंटी और 3 साल की व्हीकल वारंटी भी दी जा रही है
राइडर Bala Manikandan ने रोजाना औसतन 407 किमी की दूरी तय की—जो EV के लिए काफी बड़ा आंकड़ा है
T30 को 40,000+ पब्लिक DC चार्जर्स से चार्ज किया जा सकता है, जो आमतौर पर EV कारों के लिए बने होते हैं
इतनी लंबी और फास्ट चार्जिंग वाली राइड के बाद भी बैटरी हेल्थ 100% रही—यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है
इस बाइक में CCS2 DC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे 30 मिनट में क्विक चार्ज और AC चार्जिंग से 1 घंटे में 80% हो जाता है