20 मार्च से शुरू हो रही हीरों की इन दमदार बाइक की बुकिंग, देखें पूरी जानकारी

08 Mar 2025

मोटोकॉर्प ने इस साल के ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी नई Xpulse 210 एडवेंचर बाइक को पेश किया था

कंपनी ने हाल ही में आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि 20 मार्च 2025 से हीरो Xpulse 210 और हीरो Xtreme 250R की बुकिंग शुरू होगी

हीरो Xpulse 210 की शुरुआती कीमत 1.75 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पुराने Xpulse 200 4V से करीब 24,000 रुपए महंगी है

कंपनी इस बाइक को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है जो बेस और टॉप मॉडल में उपलब्ध होगी

बात करें इसकी कीमत की तो बेस मॉडल की कीमत 1.75 लाख रुपए और टॉप मॉडल की 1.86 लाख रुपए है

बात करें इसके इंजन की तो इसमें 210cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन, जो 24.6 bhp की पावर और 20.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है

इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंगल-चैनल ABS (बेस मॉडल) और डुअल-चैनल स्विचेबल ABS (टॉप मॉडल) से लैस किया गया है

कंपनी ने 20 मार्च से से ही हीरो Xtreme 250R की भी बुकिंग शुरू करने वाली है हालांकि कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नही दी है