19 Mar 2026
चीन की ऑटो कंपनी Chery के सब-ब्रांड Jetour ने अपनी नई SUV Jetour T2 को मलेशिया में पेश किया है
इस SUV की कीमत करीब 37 लाख रुपये के आसपास रखी गई है, जबकि शुरुआती ग्राहकों को खास डिस्काउंट भी दिया जा रहा है
इस SUV की कीमत करीब 37 लाख रुपये के आसपास रखी गई है, जबकि शुरुआती ग्राहकों को खास डिस्काउंट भी दिया जा रहा है
इस SUV का बॉक्सी और मजबूत डिजाइन इसे सड़कों पर अलग पहचान देता है, जो कई लोगों को Land Rover Defender और Ford Bronco जैसी फील देता है
इस SUV का साइज काफी बड़ा है, जिससे रोड प्रेजेंस और भी शानदार हो जाती है
इसके केबिन में आपको बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और प्रीमियम मटेरियल का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है
इसमें Sony साउंड सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी, एम्बिएंट लाइटिंग और पावरफुल फीचर्स मिलते हैं जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को शानदार बनाते हैं
इस SUV में बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जिसे जरूरत के हिसाब से और बढ़ाया भी जा सकता है
सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, 360° कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम जैसे फीचर्स इसे सुरक्षित बनाते हैं
इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो शानदार पावर और स्मूद ड्राइविंग का कॉम्बिनेशन देता है
रॉक, सैंड और स्पोर्ट जैसे मल्टीपल ड्राइव मोड के साथ यह SUV खराब रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है।
खबरों के अनुसार यह SUV भारत में भी लॉन्च हो सकती है, जहां इसे JSW Group के साथ मिलकर पेश किया जाएगा