फॉक्सवैगन ने टैरॉन R-लाइन के फीचर्स का किया खुलासा, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

फॉक्सवैगन ने इंडिया-स्पेक Taron R-Line से पर्दा उठा दिया है,  यह ब्रांड की अब तक की सबसे प्रीमियम SUV होगी
2021 में Tiguan AllSpace बंद होने के बाद अब फॉक्सवैगन की थ्री-रो SUV सेगमेंट में जोरदार री-एंट्री हो रही है
जहां Tiguan R-Line को CBU रूट से लाया जाता है, वहीं Taron R-Line भारत में CKD यूनिट्स के ज़रिए लोकली असेंबल होगी
इस लग्ज़री SUV की एक्स-शोरूम कीमत 45 लाख से 50 लाख रूपये के बीच हो सकती है, जो इसे प्रीमियम फैमिली SUV खरीदारों के लिए खास बनाती है
इसमें वही भरोसेमंद 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 204hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है
7-स्पीड DCT गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ यह SUV सिर्फ 7.3 सेकंड में 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है
स्पोर्टी बंपर, 19-इंच अलॉय व्हील्स, R-Line बैजिंग और अलग डिजाइन की हेडलाइट-टेललाइट इसे सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं
MQB EVO प्लेटफॉर्म पर बनी होने के बावजूद Taron, Tiguan से बड़ी है , लंबा व्हीलबेस इसे कम्फर्टेबल 7-सीटर SUV बनाता है
मसाज और वेंटिलेशन वाली पावर्ड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, AR-HUD, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और Harman Kardon साउंड सिस्टम मिलते हैं
9 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS और 2025 की 5-स्टार Euro NCAP रेटिंग इसे फैमिली के लिए बेहद सेफ बनाती है
More Stories