सिट्रोएन ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, इन कारों के दामों में की भारी बढ़ोतरी

2026 की शुरुआत कार खरीदारों के लिए राहत नहीं, बल्कि झटका लेकर आई है
Volkswagen, Toyota और Honda के बाद अब Citroen India ने भी अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए हैं
कंपनी ने अपनी पॉपुलर कारें Citroen C3, Citroen Basalt और Citroen Aircross की कीमतों में बढ़ोतरी 20,000 से 45,000 रूपये तक की गई है
जनवरी 2026 से Citroen C3 की नई एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख से 9.45 लाख रूपये हो गई है, इससे पहले यह कार 4.80 लाख से 9.05 लाख रूपये  के बीच मिलती थी
Live MT, Feel MT और Feel (O) MT वैरिएंट्स की कीमत ₹15,000 तक बढ़ी है। वहीं Live (O) MT की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया
Citroen C3 के टॉप वैरिएंट्स Shine MT, Shine Turbo MTऔर  Shine Turbo AT   पर 40,000 रूपये तक की बढ़ोतरी हुई है
Citroen Basalt के हर वैरिएंट की कीमत में सीधे 20,000 रूपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत बढ़ गई है
Citroen Aircross के दामों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला है। कुछ वैरिएंट्स 45,000 रूपये तक महंगे हो गए हैं
Citroen के मुताबिक, बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट, कच्चे माल की कीमत और इनपुट खर्च में इजाफा होने की वजह से यह फैसला लिया गया है
More Stories