शतरंज के बादशाह विश्वनाथ आनंद की मां का निधन

शतरंज के बादशाह विश्वनाथ आनंद की मां का निधन
X
विश्वनाथन आनंद की मां सुशीला विश्वनाथन का छोटी बीमारी के चलते मंगलवार रात निधन हो गया
चेन्नई. पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन और सुपर ग्रैंड मॉस्टर विश्वनाथन आनंद की मां सुशीला विश्वनाथन का छोटी बीमारी के चलते मंगलवार रात निधन हो गया। वे 79 वर्ष की थीं। उनके के परिवार में उनके पति के. विश्वनाथन, 1 बेटी और 2 बेटे हैं। आनंद सुशीला के छोटे बेटे हैं। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष पीआर वेंकटरामा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए। और कहा कि आनंद को विश्व चैंपियन बनाने के लिए उनके समर्पण को याद किया जाएगा।
वेंकटरामा ने कहा उन्होंने आनंद को चैंपियन शतरंज खिलाड़ी बनाने के लिये उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की। सुशीला ने ही आनंद को इस खेल के शुरुआती चालें समझायी थी। वह कई प्रतियोगिताओं में भी उनके साथ रही। साथ ही श्रीमती सुशीला के निधन से भारतीय शतरंज जगत ने एक बड़े प्रेरणास्रोत खो दिया है। सुशीला के निधन पर पूरे शतरंज समुदाय ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को बसंतनगर शवदाहगृह में किया जाएगा।
आनंद को शतरंज की ऊंचाइयों पर ले जाने और उन्हें विश्व चैंपियन बनाने का श्रेय उनकी मां सुशीला को जाता है जिन्होंने न केवल बचपन में आनंद को शतरंज की बारीकियों से अवगत कराया बल्कि उन्हें इस खेल में आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

  • 1
  • 2

  • Next Story