Viral Video: मुंबई लोकल में 'ये दिल दीवाना' गाना गाते शख्स का वीडियो वायरल, बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने किया कमेंट, लिखा- कितना खूबसूरत है

Viral video bombay local
X
मुंबई लोकल में गाना गाते हुए शख्स का वीडयो वायरल।
Viral Video: मुंबई लोकल में एक शख्स ने शाहरुख खान की फिल्म परदेश का गाना 'ये दिल दीवाना' गाया जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोनू निगम ने भी इसकी सराहना की है।

Viral Video: मेट्रो में लोग फेमस होने के लिए अक्सर गाने गाते या डांस करते हैं। वहीं कुछ लोग रील्स भी बनाते हैं, जो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो मुंबई लोकल का है, जिसमें कुछ लोग एक शख्स को शाहरुख खान की फिल्म परदेश का गाना 'ये दिल दीवाना' को गाते देख रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर गाना गाने वाले के टैलेंट की सराहना कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है।

वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर्स @the_miniaboo ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन में काफी संख्या में लोग सफर कर रहे हैं। वहीं एक शख्श ट्रेन की दीवार पर तबला बजा रहा है और साथ ही दूसरा शख्स ये दिल दीवाना गाना गा रहा है। यह गाना शाहरुख खान की परदेस फिल्म का है, फिल्म में इस गाने को सोनू निगम ने गाया है।


सोनू निगम को आया पसंद
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 12.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और 1.1 मिलियन लाइक मिले हैं। वहीं इस वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो को सिंगर सोनू निगम ने भी देखा और कमेंट किया है। कमेंट में सिंगर ने लिखा है कि कितना खूबसूरत है, मुझे इसे देखकर कितनी खुशी मिल रही है। भगवान सब पर कृपा करें। इसके साथ ही एक यूजर्स ने लिखा, कोक स्टडियो है या ट्रेन स्टूडियो। वहीं एक और यूजर्स ने लिखा कि कला का कोई स्थान नहीं होता, वो अपनी जगह खुद बना लेती है, जहां चाहती है वहां।

आकांक्षा तिवारी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story