Logo
election banner
Ice Cubes Dish Viral Video News: सोशल मीडिया पर बर्फ के टुकड़ों से बनी डिश जमकर वायरल हो रही है। चीन के इस वीडियो को देखकर दिमाग काम करना बंद कर सकता है।

Ice Cubes Dish Viral Video News: ड्रिंक्स में ठंडक बढ़ाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल तो खूब होता है। गर्मी के मौसम में तो घरों में बर्फ जमाने का सिलसिला शुरू हो ही जाता है। आप भी बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल कुछ इसी तरह करते होंगे, लेकिन अगर कोई कहे कि आपको बर्फ के टुकड़ों से बनी डिश सर्व की जाएगी तो सबसे पहली बात जो दिमाग में आएगी वो है कि आपके साथ मजाक हो रहा है। हालांकि चीन में ऐसा हकीकत में हो रहा है, वहां एक रेस्टोरेंट में आइस क्यूब्स से बनी डिश को खाने के लिए पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। 

बर्फ की डिश कर देगी हैरान
चीन के एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शेफ बर्फ के टुकड़ों से एक डिश को बना रहा है और उसे कस्टमर्स को सर्व कर रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @scmpnews से शेयर किया गया है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो हैरान हो रहा है। 

वीडियो में एक शेफ बर्फ के टुकड़ों को ग्रिल पर डालकर गर्म करता दिख रहा है। उसने आइस क्यूब्स पर पहले ऑयल लगाया उसके बाद लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर समेत कुछ अन्य चीजों को डाला। इसके बाद बर्फ के टुकड़ों से बनी डिश को प्लेट में निकालकर लेडी कस्टमर को सर्व किया। इस डिश की कीमत 15 यूआन (2 डॉलर) यानी लगभग 167 भारतीय रुपये बताई जा रही है। 

वीडियो देख लोग हैरान
सोशल मीडिया पर बर्फ से बनी डिश का वीडियो वायरल होने के बाद लोग हैरान हैं। बर्फ के टुकड़ों से बनी डिश और उसके भी पैसे चुकाने पड़ें ये लोगों के गले नहीं उतर पा रहा है। इस अजीबोगरीब डिश को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा 'क्या उसने सही में कहा कि उसे बर्फ के ठंडे होने तक इंतज़ार करना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा 'तुम बर्फ के टुकड़े खाओगे और खुश हो जाओगे।'

सोशल मीडिया अजीबोगरीब वीडियो से भरा रहता है। फूड से रिलेटेड ढेरों वीडियोज अक्सर सामने आते हैं, लेकिन बर्फ से बनी इस डिश को देखकर किसी का भी दिमाग चकरा सकता है। 

5379487