Video Viral: जब मुंबई की लोकल ट्रेन में चढ़ा नकली 'अल्लू अर्जुन', लोगों का ऐसा था रियेक्शन

दिसंबर में रिलीज हुई साउथ की फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म का खुमार अभी भी लोगों के दिल दिमाग से नहीं उतरा रहा है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा को लोग अभी भी बेइंतहा प्यार दे रहे हैं। इस फिल्म के मशहूर गाने और डायलॉग्स लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। वहीं इस फिल्म का एक गाना 'श्रीवल्ली' का हुक स्टेप पर हर कोई रील्स बना रहा है। इसी कड़ी में एक वीडियो आजकल इंस्टाग्राम पर खूब छाया हुआ है। इस वीडियो में एक लड़के ने अल्लू अर्जुन के श्रीवल्ली गाने के हुक स्टेप का इस्तेमाल कर मुंबई की लोकर ट्रेन में एंट्री की तो लोगों का रियेक्शन देखने लायक था।
इस वीडियो में ये लड़का किस तरह का इस हुक स्टेप की मदद से मुंबई लोकल ट्रेन में चढ़ कर अपना रास्ता बनाता है। दरअसल इंस्टाग्राम पर @dhirajjjjj_ नाम के एक वीडियो कंटेंट क्रिएटर ने इसे शेयर किया है। साथ ही उसने अपने इस वीडियो से अपने हुकस्टेप के जरिए ये भी बताया है कि कैसे मुंबई वासी लोकल ट्रेन में एंट्री करते हैं। ये वीडियो हर किसी को पसंद आ रहा है। वहीं उसके साथ यात्री बनकर खड़ा उसका दोस्त इस दौरान अलग-अलग रियेक्शन दे रहा है।
बता दें कि ये पहला वीडियो नहीं श्रीवल्ली गाने का हुक स्टेप करते हुए बल्कि इसके अलावा ऐसे कई वीडियो मिल जाएंगे। जिसमें इस गाने के हुक स्टेप को करते हुए हर कोई रील्स बना रहा है। इस वीडियो को अभी तक कई लोग देख चुके हैं साथ ही लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।
Tags
- #VideoViral
- #Man doing allu arjun Srivalli hook step
- #Allu arjun Srivalli hook step
- #Allu Arjun
- #Allu Arjun Films
- #Pushpa Actor Allu Arjun
- #Srivalli hook step
- #Pushpa movie
- Trending News
- #VideoViral
- #Man doing allu arjun Srivalli hook step
- #Allu arjun Srivalli hook step
- #Allu Arjun
- #Allu Arjun Films
- #Pushpa Actor Allu Arjun
- #Srivalli hook step
- #Pushpa movie
- Trending News
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS