महाराष्ट्र में सियासी घमासान: शिंदे, BJP और शिवसेना के बीच तनाव- आगे क्या होगा? जानिए

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में फिर उथल-पुथल! आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी। सवाल- बीजेपी, शिंदे और शिवसेना के बीच क्यों हुआ तनाव! आगे क्या होगा? जानिए

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। सत्ता और संगठन- दोनों स्तरों पर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें आम हैं, BJP पर ‘सेंधमारी’ के आरोप खुलकर लगाए जा रहे हैं और शिवसेना के दोनों गुटों में असंतोष की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी राजनीतिक उठापटक पर INH और हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने एक खास चर्चा की।

इस खास पेशकश में तीन पार्टी के प्रवक्ता शामिल हुए-

  • रत्नाकर सिंह (BJP)
  • राज पुंज (शिंदे गुट)
  • किशोर तिवारी (उद्धव गुट)

डिबेट के दौरान तीनों पक्षों ने महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीति के अलग-अलग पहलुओं पर सीधे और बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी। सत्ता संतुलन, गठबंधन की राजनीति, नेतृत्व संघर्ष, पार्टी में बढ़ते असंतोष और 2025 के राजनीतिक समीकरणों के संकेत-सब पर खुलकर बातचीत हुई।

यह चर्चा सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह बात भी सामने निकलकर आई कि महाराष्ट्र की राजनीति में आगे क्या होगा?

यहां देखिए इस खास चर्चा का पूरा वीडियो


शिवसेना शिंदे गुट के प्रवक्ता ने क्या कहा?

शिंदे गुट के प्रवक्ता राज पुंज ने पूरे विवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गठबंधन में किसी भी तरह की गंभीर समस्या नहीं है। उनका कहना था कि शिवसेना और भाजपा का गठबंधन एक 'बड़े परिवार' की तरह है, और परिवार में समय-समय पर छोटी-मोटी खटास या मनमुटाव होना स्वाभाविक है।

उन्होंने माना कि कुछ घटनाएँ असहज कर देती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि शिंदे गुट और भाजपा के बीच कोई बड़ा संघर्ष चल रहा है। उन्होंने कहा- “इसे तूल देने की जरूरत नहीं, सबकुछ ठीक है।”

BJP प्रवक्ता ने क्या कहा?

भाजपा के प्रवक्ता रत्नाकर सिंह ने सभी असहमति की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि NDA के भीतर कोई नाराजगी नहीं है, न ही किसी तरह का संकट।

रत्नाकर सिंह ने कहा कि भाजपा और शिंदे गुट दोनों एकजुट हैं और सरकार पूरी तरह स्थिर है। उन्होंने साफ कहा, ''अगर कहीं कोई छोटी गलती या खटास है, तो हम बैठकर उसे तुरंत सुलझा लेते हैं। गठबंधन पूरी मजबूती से चल रहा है।''

उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ऐसी बातें उछालकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

उद्धव गुट के नेता ने क्या कहा?

शिवसेना उद्धव गुट के नेता किशोर तिवारी ने इस चर्चा के दौरान सबसे तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि BJP और शिंदे के बीच सब ठीक वाली बात पूरी तरह झूठी है।

उन्होंने कहा कि BJP शिंदे गुट पर लगातार दबाव बना रही है

शिंदे के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया जा रहा है।BJP धीरे-धीरे शिंदे गुट को कमजोर कर रही है। यह सब अंदरखाने चल रही खींचतान का नतीजा है।

किशोर तिवारी ने कहा कि लड़ाई अब काफी आगे बढ़ चुकी है, और इसकी मार महाराष्ट्र की राजनीति झेल रही है। उन्होंने कहा, ''दोनों की खींचतान ने राज्य को पीछे कर दिया है।''

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story