सार्थक संवाद: छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय का सबसे बड़ा इंटरव्यू, देखिए आज रात 7:55 बजे सिर्फ INH पर

X
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू आज रात 7:55 बजे INH पर।
छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय का अब तक का सबसे बड़ा इंटरव्यू आज रात 7:55 बजे INH पर। राजनीति, नक्सलवाद, योजनाओं और केंद्र-राज्य संबंधों पर कई बड़े खुलासे।
छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के दो साल पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अब तक का सबसे बड़ा और सुपर एक्सक्लूसिव इंटरव्यू आज, शुक्रवार 12 दिसंबर, रात 7:55 बजे INH24x7 न्यूज़ चैनल पर प्रसारित होगा।
INH और हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के चर्चित शो ‘सार्थक संवाद’ में CM साय ने राजनीति से लेकर नक्सलवाद, कल्याणकारी योजनाओं और केंद्र-राज्य संबंधों पर कई बड़े खुलासे किए हैं।
यहां देखें इंटरव्यू की एक झलक
इंटरव्यू में क्या खास?
- नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह की 2026 की डेडलाइन पर CM साय का स्पष्ट जवाब।
- महतारी वंदन योजना और 18 लाख घरों की स्वीकृति के लिए फंडिंग का बड़ा खुलासा।
- विपक्ष के आरोपों पर जवाब: दिल्ली में केंद्र के साथ कैसी सेटिंग हुई?
- ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर सरकार कितना सख्त?
- पिछली सरकार के अधिकारियों के साथ काम करने में क्या चुनौतियां आईं?
- डॉ. रमन सिंह के साथ तालमेल और भूपेश बघेल-चरणदास महंत में से कौन ज्यादा परेशान?
