देवरानी को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ी जेठानी

देवरानी को बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ी जेठानी
X
तेंदुए के पंजों से घायल दोनों महिलाओं ने मिलकर सामना किया।

यूं तो देवरानी और जेठानी के आपसी रिश्ते बहुत मधुर नहीं माने जाते, लेकिन उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक महिला अपनी देवरानी को तेंदुए के पंजे से छुड़ाने के लिए उससे भिड़ गई।

हालांकि, तेंदुए और महिला के बीच हुए भीषण संघर्ष के बाद मौके से भागने से पहले तेंदुए ने अपने पंजों की खरोंचों से दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें- SC के आदेश की उड़ाई धज्जियां, पति ने सऊदी से फोन पर कहा तलाक.. तलाक.. तलाक...

अल्मोड़ा के प्रभागीय वन अधिकारी आरएस प्रजापति ने बताया कि घटना जिले के हवालबाग क्षेत्र के पिलखा गांव में कल सुबह हुई जब दोनों महिलाएं घास काटने गई थीं।

वहां घात लगाये बैठे तेंदुए ने अचानक घास काट रही 24 वर्षीया पूजा पर पीछे से हमला कर दिया। पूजा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास ही घास काट रही उसकी 35 वर्षीया जेठानी उमा देवी अपनी दरांती लेकर तेंदुए से भिड़ गई।

कुछ देर तक चले भीषण संघर्ष के बाद तेंदुआ हार गया और उन्हें छोड़कर चला गया।

मिलेगा 50 हजार मुआवजा

दोनों घायल ​महिलाओं को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है । वन अधिकारी ने बताया कि घायल महिलाओं में से प्रत्येक को वन विभाग की ओर से शीघ्र ही 50,000 रू का मुआवजा दिया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story